facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘Mann Ki Baat’ के 100 एपिसोड पूरे होने पर केंद्र सरकार जारी करेगी 100 रुपये का सिक्का

Advertisement
Last Updated- April 21, 2023 | 11:47 AM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पॉपुलर रेडियो शो ‘मन की बात’ के 100 एपिसोड पूरे होने वाले हैं। इस मौके पर सरकार 100 रुपये का सिक्का जारी करेगी। बता दें कि सिक्के पर ‘मन की बात 100’ लिखा होगा । इसके अलावा, सिक्के पर माइक्रोफ़ोन भी बना होगा और 2023 अंकित होगा। बता दें कि 100 वां एपिसोड 30 अप्रैल को प्रसारित होगा।

कैसा होगा 100 का सिक्का

सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, 100 रुपये के सिक्के की गोलाई 44 मिलीमीटर की होगी। इसमें चार धातुओं – रजत, तांबा, निकिल और जस्ता का मिश्रण होगा। इसके अलावा, इस सिक्के के अग्र भाग के मध्य में अशोक स्तम्भ का सिंह होगा और इसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा । साथ ही सिक्के के किनारे पर भारत और अंग्रेजी में INDIA लिखा होगा। शीर्ष के नीचे ₹ चिह्न होगा तथा 100 अंकित होगा।

वहीं सिक्के के दूसरी तरफ मन की बात की 100 वां एपिसोड का प्रतीक चिह्न होगा। जिसमें ध्वनि तरंगों के साथ माइक्रोफोन भी बना होगा । माइक्रोफोन के फोटो के ऊपर और नीचे में हिंदी में क्रमश: ‘मन की बात 100’ और अंग्रेजी में ‘MANN KI BAAT 100’ लिखा होगा। सिक्के के वजन की बात करें तो इसका कुल वजन 35 ग्राम होगा।

प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ के 100 एपिसोड के लिए बीजेपी ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने एक लाख से अधिक बूथ बनाए हैं, जहां इस कार्यक्रम का प्रसारण सुनने को मिलेगा। साथ ही पार्टी चाहती है कि 100वें एपिसोड का प्रसारण दुनियाभर में किया जाए। बीजेपी का कहना है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता पूरी दुनिया में है, इसलिए इसे प्रोग्राम को दुनिया भर में प्रसारित किया जाना चाहिए।

Advertisement
First Published - April 21, 2023 | 11:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement