facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नीतीश कुमार के साथ फिर से गठबंधन की संभावना पर लालू ने कहा, अब आएंगे तो देखेंगे

Advertisement

नीतीश कुमार हाल ही में राजद व कांग्रेस के साथ वाले महागठबंधन से नाता तोड़कर कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गए।

Last Updated- February 16, 2024 | 10:11 PM IST
Lalu Prasad Yadav- लालू प्रसाद यादव

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए उनके ‘दरवाजे हमेशा खुले’ हैं। नीतीश कुमार हाल ही में राजद व कांग्रेस के साथ वाले महागठबंधन से नाता तोड़कर कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गए।

जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष के विरोधी खेमे में जाने के बाद प्रदेश में सत्ता गंवाने वाले वाली राजद के अध्यक्ष ने यहां पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की।

दोनों नेताओं को बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा परिसर के अंदर गर्मजोशी से हाथ मिलाते देखा गया था,जहां लालू राज्यसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों मनोज झा और संजय यादव के नामांकन दाखिल करने के समय उनका मनोबल बढ़ाने गए थे।

जब प्रसाद से कुमार के फिर से साथ आने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘‘अब आएंगे तो देखेंगे।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या जदयू प्रमुख के लिए उनका दरवाजा खुला हुआ है, राजद प्रमुख ने कहा, ‘‘दरवाजा खुला ही रहता है।’’

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने प्रसाद की टिप्पणियों के बारे में कहा कि यह राजद प्रमुख नहीं, बल्कि जदयू प्रमुख हैं जो गठबंधन बनाने पर फैसला ले सकते हैं।

बिहार की नई राजग सरकार में उपमुख्यमंत्री बने चौधरी ने पूछा, ‘‘यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तय करना है कि वह भाजपा के साथ रहना चाहते हैं या राजद के साथ। लालू जी के कुछ भी कहने से क्या फर्क पड़ने वाला है।’’

इस बीच जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने कहा, ‘‘लालू जी कहते हैं कि दरवाजे अब भी खुले हैं। उन्हें मालूम होना चाहिए कि दरवाजे पर अलीगढ़ का मशहूर ताला लगा दिया गया है।

हमारे नेता नीतीश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जब भी राजद ने हमारे साथ सत्ता साझा की है, वह भ्रष्टाचार में लिप्त रही है। वापस जाने का कोई सवाल ही नहीं है।’’

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 10:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement