facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डेढ़ घंटे दूर, दिल्ली से देहरादून, दिसंबर तक चालू हो जाएगा एक्सप्रेसवे- गडकरी

Advertisement
Last Updated- April 07, 2023 | 6:02 PM IST
One and a half hour away from Delhi to Dehradun, Delhi-Dehradun Expressway will be operational by December- Gadkari

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण इस साल दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। यह एक्सप्रेसवे 212 किलोमीटर लंबा है और इसकी निर्माण लागत 12,000 करोड़ रुपये है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि छह लेन वाली दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे नई परियोजना का 60-70 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है। गडकरी ने पांचवें अयोध्या पर्व को संबोधित करते हुए कहा, ‘दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण इस साल दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा, जिसके बाद लोग दिल्ली से देहरादून सिर्फ दो घंटों में जबकि दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ 90 मिनट में पहुंचेंगे।’

केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया था। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एक्सप्रेसवे को चार खंडों में विभाजित किया गया है और इसे दिल्ली में अक्षरधाम के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (डीएमई) के शुरुआती बिंदु से शास्त्री पार्क, खजूरी खास, बागपत, शामली, सहारनपुर से उत्तराखंड में देहरादून तक बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : सौ अग्रणी फर्मों में से आधे की लक्षित कीमतों में कटौती

बयान के अनुसार, समूचे एक्सप्रेसवे के निर्माण में कई विशेष प्रावधान किए गए हैं, और इनमें गणेशपुर से देहरादून तक का मार्ग वन्यजीवों के लिए सुरक्षित किया गया है। बयान के अनुसार, इसमें 12 किलोमीटर की एलिवेटेड सड़क, छह पशु अंडरपास, दो हाथी अंडरपास, दो बड़े पुल तथा 13 छोटे पुलों का प्रावधान है।

Advertisement
First Published - April 7, 2023 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement