facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

Advertisement

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।

Last Updated- July 20, 2024 | 10:15 AM IST
Indian Army
Representative Image

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुकमा के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में जगरगुंडा एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर शुक्रवार रात डीआरजी के दल को गश्त पर रवाना किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, गश्ती दल शनिवार सुबह तुमार गट्टा और सिंगावराम गांव के जंगल में पहुंचा, तो नक्सलियों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारियों के अनुसार, कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली, तो वहां एक नक्सली का शव, एक भरमार बंदूक, वायरलेस सेट, भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामान मिला।

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सली की शिनाख्त कराई जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Advertisement
First Published - July 20, 2024 | 10:15 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement