facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘CoWin’ डेटा लीक मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया

Advertisement

देश की नोडल साइबर सुरक्षा एजेंसी भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सर्ट-इन) ने मामले की समीक्षा की।

Last Updated- June 22, 2023 | 2:01 PM IST
arrested

कोविड-19 रोधी टीकाकरण से जुड़े ‘कोविन’ पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के कथित तौर पर लीक होने के मामले में बिहार के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति पर डेटा लीक करने के लिए संदेश ऐप ‘टेलीग्राम’ का इस्तेमाल करने का आरोप है। ‘कोविन’ मंच पर पंजीकरण कराने वाले कुछ नागरिकों की जानकारी लीक होने का दावा किया गया था और विपक्षी दलों ने सरकार से इससे निपटने के लिए कदम उठाने की मांग की थी।

सरकार ने ऐसी खबरों को गलत व ‘‘निराधार’’ बताया और दावा किया ‘कोविन’ पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित है तथा जानकारी सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

देश की नोडल साइबर सुरक्षा एजेंसी भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सर्ट-इन) ने मामले की समीक्षा की। सर्ट-इन ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया कि टेलीग्राम बॉट के लिए बैकएंड डेटाबेस सीधे कोविन डेटाबेस के एपीआई तक नहीं पहुंच पाया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मौजूदा सुरक्षा उपायों की समीक्षा के लिए एक आंतरिक प्रक्रिया शुरू की गई है। ‘कोविन’ मंच पर उन सभी लोगों की जानकारी मौजूद है, जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके लगवाए हैं।

Advertisement
First Published - June 22, 2023 | 2:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement