facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ए​शिया के दौरे पर निकले OpenAI के CEO ऑल्टमैन, बुधवार को भारत में; मोदी से मुलाकात के लिए काफी उत्सुक

Advertisement

अपनी यात्रा के दौरान ऑल्टमैन कई कंपनियों के साथ बैठक कर रहे हैं, जिनमें द​क्षिण कोरिया की नामी कंपनियां भी शामिल हैं।

Last Updated- February 04, 2025 | 11:17 PM IST

ओपनएआई के मुख्य कार्या​धिकारी सैम ऑल्टमैन बुधवार को भारत आ रहे हैं। ए​शिया की यात्रा पर निकले ऑल्टमैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए काफी उत्सुक हैं। 

अपनी यात्रा के दौरान ऑल्टमैन कई कंपनियों के साथ बैठक कर रहे हैं, जिनमें द​क्षिण कोरिया की नामी कंपनियां भी शामिल हैं। ओपनएआई ने बताया कि वह चैट ऐप ऑपरेटर ककाओ के साथ मिलकर दक्षिण कोरिया के लिए आर्टिफिशल इंटेलिजेंस उत्पाद विकसित करेगी। इसके साथ ही कंपनी अपने एक हाई प्रोफाइल एशियाई साझेदार के साथ दूसरा बड़ा गठबंधन भी करेगी।

ओपनएआई के मुख्य कार्याधिकारी सैम ऑल्टमैन ने सोल में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स, सॉफ्टबैंक और आर्म होल्डिंग्स के शीर्ष अधिकारियों के साथ अलग से बैठक की। सॉफ्टबैंक के प्रमुख मासायोशी सोन ने बताया कि अमेरिका में स्टारगेट एआई डेटा सेंटर परियोजना के बारे में चर्चा हुई। ऑल्टमैन ने सोमवार को जापान में एआई सेवाओं के लिए सॉफ्टबैंक के साथ साझेदारी करने की घोषणा की। सॉफ्टबैंक की ही तरह ककाओ ने भी कहा कि वह चैटजीपीटी बनाने वाली इस कंपनी द्वारा अपने उत्पादों के लिए विकसित तकनीक का उपयोग करेगी

काकाओ दक्षिण कोरिया के प्रमुख मैसेजिंग ऐप काकाओटॉक का संचालन करती है। देसी बाजार में उसकी 97 फीसदी हिस्सेदारी है और उसने ई-कॉमर्स, भुगतान एवं  गेमिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार किया है। उसने एआई को वृद्धि का रफ्तार देने वाले एक नए इंजन के रूप में स्थापित किया है। मगर विश्लेषकों का कहना है कि कंपनी एआई की दौड़ में स्थानीय प्रतिद्वंद्वी नैवर से पिछड़ गई है। ऑल्टमैन ने सोल में ककाओ के सीईओ चुंग शिना के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हमारी दिलचस्पी एआई और मैसेजिंग में है।’ उन्होंने कहा कि कोरिया की ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और इंटरनेट कंपनियों ने देश को ओपनएआई के लिए बड़ा बाजार बना दिया है जहां एआई उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऑल्टमैन ने यह भी कहा कि कोरिया की कई कंपनियां स्टारगेट डेटा सेंटर परियोजना में महत्त्वपूर्ण योगदान करेंगी। स्टारगेट डेटा सेंटर परियोजना अमेरिका में एआई क्षमता तैयार करने के लिए ओपनएआई और ओरेकल का उद्यम है। इसे अमेरिका के निए राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का भी समर्थन प्राप्त है। ऑल्टमैन ने उस परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया। 

सैमसंग के कार्यालय में स्टारगेट पर बैठक से पहले संवाददाताओं से बात में सोन ने कहा कि सैमसंग के साथ संभावित साझेदारी पर चर्चा की जाएगी। बाद में उन्होंने कहा, ‘हमने काफी अच्छी चर्चा की।’ 

Advertisement
First Published - February 4, 2025 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement