facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Operation Chakra-V: साइबर धोखाधड़ी में 10 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी

Advertisement

ये छापेमारी फर्जी मोबाइल ऐप्लिकेशन और व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिये भोले-भाले लोगों को निशाने बनाने वाली एक संगठित निवेश धोखाधड़ी योजना से जुड़ी थी।

Last Updated- June 13, 2025 | 10:23 PM IST
CBI

साइबर अपराधों से जुड़े वित्तीय अपराधों पर शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने ऑपरेशन चक्र-पांच के तहत दिल्ली, हिसार, लखनऊ, मुंबई, पुणे और नासिक में 10 स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया।

ये छापेमारी फर्जी मोबाइल ऐप्लिकेशन और व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिये भोले-भाले लोगों को निशाने बनाने वाली एक संगठित निवेश धोखाधड़ी योजना से जुड़ी थी। सीबीआई ने बयान जारी कर बताया है कि मुंबई के कल्याण में रहने वाले एक व्यक्ति को साइबर अपराधियों को पहले से चल रहे सिम कार्ड और अवैध बैंक खातों की आपूर्ति के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये संसाधन धोखाधड़ी करने के लिहाज से जरूरी माने जाते हैं।

छापेमारी के दौरान केंद्रीय एजेंसी ने डिजिटल उपकरण और दस्तावेज सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है, जिससे इस गिरोह के अंदरूनी कामकाज के बारे में पता चला है। इस धोखाधड़ी में निवेशकों को बड़ी सूचीबद्ध कंपनियों में रियायती शेयरों का वादा कर लुभाया जाता था। पीड़ितों को फर्जी प्लेटफॉर्म के जरिये रकम हस्तांतरित करने के लिए बरगलाया जाता था और उन्हें बात में ठगे जाने का अहसास होता था।

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बताया कि साइबर गिरोह बेहतरीन बुनियादी ढांचे के साथ कामकाज करते थे, जिसमें प्रौद्योगिकी और सोशल इंजीनियरिंग का उपयोग कर लोगों को ठगा जाता था। छापेमारी के दौरान एक जटिल नेटवर्क का भी पता चला, जिसके जरिये धनशोधन और हेराफेरी की जाती थी।

Advertisement
First Published - June 13, 2025 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement