facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Operation Mahadev: जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर, सेना का ऑपरेशन जारी

Advertisement

Operation Mahadev: सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे।

Last Updated- July 28, 2025 | 2:19 PM IST
Indian Army Operation Mahadev

Operation Mahadev: जम्मू-कश्मीर के हरवान के जंगलों में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें कम से कम तीन अज्ञात आतंकियों को मार गिराया गया। बता दें कि यह मुठभेड़ दछिगाम के पास हुई। यह श्रीनगर से करीब 20 किलोमीटर दूर है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मारे गए तीनों आतंकवादी 22 अप्रैल के हमले में शामिल थे या नहीं।

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बताया, “तीन आतंकियों को ढेर किया गया है। ऑपरेशन अभी जारी है। मारे गए आतंकियों की पहचान और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है।”

सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। पिछले एक महीने में मिली खुफिया जानकारी से संकेत मिले थे कि हमलावर दछिगाम की तरफ भागे हो सकते हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मारे गए तीनों आतंकी उसी हमले में शामिल थे या नहीं।

सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह, खुफिया जानकारी के आधार पर हरवान के मुलनार इलाके में ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान दूर से दो राउंड फायरिंग की आवाज़ सुनी गई। इसके बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजे गए और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया। इसी दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया गया।

Advertisement
First Published - July 28, 2025 | 2:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement