facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना गर्व का प्रतीक, PM मोदी ने मानसून सत्र को बताया विजय उत्सव

Advertisement

Monsoon Session: पीएम मोदी ने यह भी कहा कि महंगाई दर में बड़ी गिरावट आई है। एक समय था जब महंगाई दर दो अंकों में थी। आज यह करीब दो प्रतिशत पर आ गई है।

Last Updated- July 21, 2025 | 11:57 AM IST
PM Modi

संसद के मानसून सत्र से पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इसे “विजय उत्सव” करार दिया। सेशन शुरू होने से पहले मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत का झंडा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर लहराना हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। सभी सांसद और देशवासी एक स्वर में इस उपलब्धि की सराहना करेंगे। यह हमारे भविष्य के मिशनों के लिए प्रेरणा बनेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मानसून देश की अर्थव्यवस्था और कृषि क्षेत्र के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा, “मानसून नवाचार और नई सृजन शक्ति का प्रतीक है।” रिपोर्टों के अनुसार, इस बार की बारिश खेती के लिए लाभदायक रही है। “बारिश किसानों की, देश की, ग्रामीण और हर परिवार की अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है।”

प्रधानमंत्री ने भारतीय सेना की हालिया कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” की तारीफ की। उन्होंने कहा, “आतंक के आकाओं के घर 22 मिनट में ज़मीनदोज़ कर दिए गए। यह ‘मेड इन इंडिया’ सैन्य ताकत का नया रूप है, जिससे दुनिया प्रभावित हुई है।” उन्होंने कहा कि भारत में बने रक्षा उपकरणों की ओर वैश्विक रुचि लगातार बढ़ रही है।

भारत की 2014 से अब तक की आर्थिक प्रगति को लेकर पीएम मोदी ने कहा, ”2014 से पहले भारत दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। आज हम तेज़ी से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहे हैं।”

आंतरिक सुरक्षा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि नक्सलवाद में गिरावट आई है। कई जिले अब उग्रवाद से मुक्त हो चुके हैं। हमें गर्व है कि भारतीय संविधान नक्सलवाद पर जीत हासिल कर रहा है। ‘रेड कॉरिडोर’ अब ‘ग्रीन ग्रोथ ज़ोन’ में बदल रहा है।”

महंगाई दर में बड़ी गिरावट: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि महंगाई दर में बड़ी गिरावट आई है। एक समय था जब महंगाई दर दो अंकों में थी। आज यह करीब दो प्रतिशत पर आ गई है, जिससे आम लोगों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि अब तक 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ चुके हैं। इस आंकड़े को वैश्विक संस्थाओं ने भी स्वीकार किया है।

पहलगाम हमले के बाद राजनीतिक एकता की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने सभी सांसदों और राजनीतिक दलों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेनकाब करने में सभी दलों ने साथ दिया।

उन्होंने कहा, ”यह हमला बहुत ही निर्मम था, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। देशहित में सभी दलों के प्रतिनिधि दुनिया के कई देशों में गए और एकजुट होकर पाकिस्तान के खिलाफ सफल अभियान चलाया।”

उन्होंने कहा, ”मैं उन सभी सांसदों और दलों की सराहना करता हूं जिन्होंने यह काम राष्ट्रीय हित में किया। इससे देश में सकारात्मक माहौल बना है। पीएम मोदी ने सभी सांसदों से अपील की कि वे इसी एकता की भावना को आगे भी बनाए रखें। देश ने एकता की ताकत देखी है। संसद में सभी सांसद इस एकता को और मजबूती दें।”

Advertisement
First Published - July 21, 2025 | 11:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement