facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Operation Sindoor: भारत ने लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को किया तबाह, पाकिस्तान की भी भारतीय शहरों पर हमले की कोशिश

Advertisement

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई जगहों पर हवाई रक्षा रडार और सिस्टम को निशाना बनाया।

Last Updated- May 08, 2025 | 4:20 PM IST
Operation Sindoor
विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह 7 मई को नई दिल्ली में 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान | फोटो: PTI

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने 7-8 मई की रात भारत के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। इन ठिकानों में अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज शामिल थे। रक्षा मंत्रालय ने आज इसकी जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने इसके लिए ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया। लेकिन भारत की एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को नाकाम कर दिया। अब इन हमलों के मलबे को कई जगहों से बरामद किया जा रहा है, जो पाकिस्तान के इस कायराना हरकत की पुष्टि करते हैं।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, “भारत ने भी इसका जवाब देने में देर नहीं की। आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई जगहों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। भारत का जवाब उसी तरह का था, जैसा पाकिस्तान ने हमला किया था, और उतनी ही तीव्रता के साथ। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि वह हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा।”

Also Read: Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर की स्ट्राइक, पहलगाम हमले का लिया बदला

पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी, मासूमों की जान गई

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अपनी हरकतें और तेज कर दी हैं। उसने कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी जैसे इलाकों में मोर्टार और भारी तोपों से गोलीबारी शुरू कर दी। इस बेवजह की गोलीबारी में 13 मासूम लोगों की जान चली गई, और 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह पाकिस्तान की क्रूरता को दिखाता है, जो आम लोगों को भी निशाना बना रहा है।

आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoJK) में आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ के तहत किए गए भारतीय हमलों में कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए। रक्षा मंत्री ने नेताओं को यह भी बताया कि यह एक जारी ऑपरेशन है और अगर भारत के टारगेटेड हमले के मद्देनजर पाकिस्तान हमला करता है तो भारत जवाबी कार्रवाई करेगा।

गौरतलब है कि भारत ने मंगलवार-बुधवार की रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर सटीक सैन्य कार्रवाई की थी। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी। रक्षा मंत्रालय (MoD) के बयान के अनुसार, भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत कुल नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।

रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा था, “कुछ समय पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया और पाकिस्तान व PoK में आतंकी ढांचे पर हमला किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की साजिश रची जाती थी।” मंत्रालय ने यह भी साफ किया था कि इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के किसी ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। भारत ने इस ऑपरेशन में संयम बरता और केवल आतंकी ठिकानों को ही चुना।

Advertisement
First Published - May 8, 2025 | 3:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement