facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘दुनिया के किसी नेता ने जंग नहीं रुकवाई’, लोकसभा में बोले PM मोदी- पाकिस्तान की गुहार पर रोका हमला

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य ताकत और आत्मविश्वास का संदेश दुनिया को दिया। PM ने आगे कहा, "हमने दिखाया कि अब हम किसी परमाणु धमकी से नहीं डरते।"

Last Updated- July 29, 2025 | 7:32 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लोकसभा को संबोधित करते हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक अहम बहस के दौरान कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुनिया को साफ संदेश दे दिया है कि भारत अब परमाणु ब्लैकमेलिंग से डरने वाला नहीं है। यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब था। पीएम मोदी ने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि सेना को आतंकियों को सबक सिखाने के लिए पूरी छूट दी गई थी। उन्होंने कहा, “सेना को यह तय करने की पूरी आजादी थी कि आतंकियों को कहां, कब और कैसे जवाब देना है। हमें अपनी सेना पर गर्व है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन रोकने नहीं कहा था। 9 मई की रात अमेरिका के उप राष्ट्रपति जी ने मुझसे बात करने का प्रयास किया, वो घंटे भर कोशिश कर रहे थे। मेरी उस वक्त सेना के साथ मीटिंग चल रही थी। मैंने बाद में उन्हें फोन किया। तब उन्होंने मुझे बताया कि पाकिस्तान बहुत बड़ा हमला करने वाला है। मैंने कहा कि अगर पाकिस्तान का ये इरादा है तो उसे बहुत महंगा पड़ेगा।”

लोकसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस सत्र को ‘विजयोत्सव’ यानी जीत का उत्सव करार दिया। उन्होंने कहा, “मैंने कहा था कि यह सत्र भारत के विजयोत्सव का है। यह विजयोत्सव आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिलाने का है।”

पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देशवासियों के समर्थन के लिए उनका आभार भी जताया। उन्होंने कहा, “मैं देश की जनता का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने इस ऑपरेशन के दौरान मुझ पर भरोसा दिखाया।”

Also Read: संसद में राजनाथ सिंह ने कहा: ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय रक्षा बलों की सैन्य संपत्तियों को कोई नुकसान नहीं

विपक्ष पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश की सुरक्षा नीतियों पर सवाल उठाने वालों को आईना दिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मैं यहां भारत का पक्ष रखने के लिए खड़ा हूं। जो लोग भारत का पक्ष नहीं देखते, उनके लिए मैं आईना लेकर खड़ा हूं।”

इससे पहले, कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सरकार पर चेतावनियों को नजरअंदाज करने और स्थिति को गलत तरीके से संभालने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा, “अगर आपने मेरी बात सुनी होती, तो वो पांच विमान नहीं खोते।”

उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह के 11 मई के बयान का हवाला देते हुए दावा किया कि पाकिस्तान को युद्ध के दौरान चीन से रियल-टाइम जानकारी मिल रही थी। राहुल ने कहा, “डीजीएमओ स्तर की बातचीत के दौरान पाकिस्तान ने कहा था कि उन्हें पता है कि भारत का एक अहम हथियार तैयार है। उन्होंने सुझाव दिया कि इसे वापस लिया जाए। यह साफ है कि पाकिस्तान को चीन से जंग के मैदान की लाइव जानकारी मिल रही थी।”

Advertisement
First Published - July 29, 2025 | 7:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement