facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Op Sindoor के बाद PM की Cabinet Meeting; पाक सीमा पर Army, Airforce, Navy चौकस

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार शाम को इस बात पर जोर देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने एक नया पैमाना तय किया और अब यह ‘न्यू नॉर्मल’ है।

Last Updated- May 15, 2025 | 12:03 AM IST
PM Modi
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों शाखाएं, थलसेना, नौसेना और वायुसेना बुधवार को पाकिस्तान से लगी पश्चिमी सीमा पर तैनात रहीं जिसकी जानकारी रक्षा सूत्रों ने दी। शनिवार की शाम पड़ोसी देश के साथ सैन्य गतिरोध में विराम के बाद, बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा से जुड़ी कैबिनेट कमेटी की पहली बैठक की अध्यक्षता भी की। बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विराम के बाद सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए और उन्होंने भारत की तैयारी के बारे में चर्चा की।

हाल के दिनों में मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि पहली ऐसी रात थी जब पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा कोई हवाई घुसपैठ नहीं हुई। हालांकि, भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना के सूत्रों ने जोर देकर कहा कि दोनों सेनाओं के बीच चार दिन पहले शनिवार शाम 5 बजे से यह तय किया गया कि ‘जमीन, हवा और समुद्र में सभी गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद की जाएगी’ और पाकिस्तान की तरफ से इस सीजफायर के शुरुआती उल्लंघनों के बावजूद इसे कायम रखा गया है। भारतीय सेनाएं सतर्क हैं और अगर आगे भी आवश्यक हो तो कोई भी अभियान शुरू करने के लिए तैयार हैं। एक अन्य रक्षा सूत्र ने बताया, ‘इसमें सक्रिय निगरानी, आकलन और तैयारी की स्थिति शामिल है।’

यह भी पढ़ें…भारत को तुर्किये-पाकिस्तान सहयोग पर चिंता, कूटनीतिक रिश्तों पर असर पड़ने की संभावना

पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) ने शनिवार दोपहर भारत के डीजीएमओ, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को फोन किया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने उसी दिन भारतीय मानक समय के अनुसार शाम 5 बजे से सभी गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद करने पर सहमति जताई थी।  इसके बाद डीजीएमओ स्तर की वार्ता सोमवार को मूलतः दोपहर 12 बजे के लिए तय की गई थी लेकिन यह शाम 5 बजे हुई।

सेना के अनुसार, वार्ता में इस प्रतिबद्धता पर कायम रहने की बात की गई कि कोई भी पक्ष एक भी गोली नहीं चलाएगा या कोई आक्रामक या शत्रुतापूर्ण कार्रवाई शुरू नहीं करेगा। दोनों देशों के बीच यह भी सहमति बनी कि दोनों पक्ष सीमा क्षेत्रों और उसके आगे के क्षेत्रों में सैनिकों की मौजूदगी कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने पर विचार करेंगे।

यह भी पढ़ें…चीन का अरुणाचल प्रदेश में नाम बदलने का प्रयास बेतुका, भारत ने किया सख्त विरोध

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार शाम को इस बात पर जोर देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने एक नया पैमाना तय किया और अब यह ‘न्यू नॉर्मल’ है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को केवल स्थगित किया गया है।

Advertisement
First Published - May 14, 2025 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement