facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विपक्षी नेताओं ने बनाई संसद में मानव श्रृंखला, अदाणी विषय पर JPC जांच की उठाई मांग

Advertisement
Last Updated- March 16, 2023 | 11:43 PM IST
Editorial: Out of Alliance
PTI

विपक्षी नेताओं ने अदाणी समूह में कथित अनियमितताओं की संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से जांच कराने की मांग करते हुए गुरुवार को संसद भवन परिसर में मानव श्रृंखला बनाई।

हाथों में तख्तियां लिए और नारे लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता टी आर बालू, समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव, नैशनल कांफ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला, शिवसेना (उद्धव) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी और अरविंद सावंत सहित विपक्षी सांसदों ने भी प्रदर्शन किया।

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने कहा, ‘अदाणी समूह के खिलाफ जांच की मांग को लेकर सभी विपक्षी दल एकजुट हुए हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रिय मित्र अदाणी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने विपक्षी नेताओं को बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय तक मार्च करने से रोका था। उन्होंने कहा, ‘विपक्षी नेताओं को संसद में इस मुद्दे को उठाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। हमारे माइक्रोफोन बंद कर दिए जाते हैं।’

Advertisement
First Published - March 16, 2023 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement