facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शीतकालीन सत्र छोटा होने पर विपक्ष हमलावर, कांग्रेस ने कहा: सरकार के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं बचा

Advertisement

विपक्षी दलों ने छोटे शीतकालीन सत्र पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र और संसदीय जवाबदेही से बचने की कोशिश है

Last Updated- November 09, 2025 | 10:32 PM IST
parliament
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

संसद का शीतकालीन सत्र 1 से 19 दिसंबर तक चलेगा। संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा है कि पूरे सत्र के दौरान दोनों सदनों में लगभग 15 बैठकें होंगी। विपक्षी दलों ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि शीतकालीन सत्र बुलाने में असामान्य रूप से देर की गई है। साथ ही कहा कि केवल 15 बैठकों वाला यह बहुत संक्षिप्त सत्र होगा। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ‘यह सिर्फ 15 कार्य दिवस वाला सत्र होगा, इससे सरकार क्या संदेश देना चाहती है? स्पष्ट रूप से सरकार के पास कोई कामकाज नहीं है। कोई बिल पारित नहीं होना है और किसी भी बहस की अनुमति नहीं दी जाएगी।’

तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने आरोप लगाया कि सरकार को ‘पार्लियामेंट-ओफोबिया’ है। सरकार को संसद का सामना करने में डर लगता है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रति सत्र संसद की बैठकों की औसत संख्या घटकर 17 दिन रह गई है। हाल के वर्षों में बैठकों की संख्या ऐतिहासिक रूप से कम होती गई है। वैसे, ऐसा नहीं है कि पहली बार किसी सत्र में कम बैठकें होंगी, इससे पहले भी लोक सभा में संक्षिप्त अवधि के लिए बैठकें हुई हैं।

Advertisement
First Published - November 9, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement