facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोको पायलट के काम के घंटे 8 से कम, विपक्ष के आरोप बेबुनियाद: अश्विनी वैष्णव

Advertisement

मंत्री ने दावा किया कि विपक्ष झूठी खबरों के आधार पर रेल परिवार का मनोबल गिराने का प्रयास कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में गांधी ने भारतीय रेल के लोको पायलट से मुलाकात की था।

Last Updated- July 10, 2024 | 10:01 PM IST
Ashwini Vaishnaw

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि निर्धारित मानदंडों के तहत भारतीय रेल के लोको पायलट के कार्य करने के घंटे और दशाएं हैं। दरअसल, नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले लोको पायलट की कार्यदशाओं पर टिप्पणी की थी।

मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, ‘लोको पायलट के कार्य के घंटों पर सावधानीपूर्वक नजर रखी जाती है। पायलट को ट्रिप पूरे करने के बाद समुचित रूप से आराम दिया जाता है। इनके औसत कार्य के घंटे निर्धारित अवधि के तहत ही हैं। इस साल जून में उनका औसत 8 घंटे से कम है। केवल मजूबरियों की स्थिति में ही ट्रिप के दौरान उनके कार्य के घंटे निर्धारित समय से अधिक होते हैं।’

मंत्री ने दावा किया कि विपक्ष झूठी खबरों के आधार पर रेल परिवार का मनोबल गिराने का प्रयास कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में गांधी ने भारतीय रेल के लोको पायलट से मुलाकात की था।

उन्होंने कहा था ‘लोको पायलट को मूलभूत सुविधाओं जैसे शौचालय से वंचित रखा जाता है। उनके कार्य करने के घंटों की कोई सीमा नहीं है। उन्हें अवकाश भी नहीं मिलता है। इससे वे शारीरिक व मानसिक रूप से थक रहे हैं। बीमार हो रहे हैं। ऐसी स्थितियों में लोको पायलट को रेलगाड़ी चलानी पड़ रही है।’

Advertisement
First Published - July 10, 2024 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement