facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

OPS Strike in Maharashtra: सरकार की अपील बेअसर ! सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Advertisement

स्वास्थ्य व प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित, मेस्मा लगाने की तैयारी में सरकार

Last Updated- March 15, 2023 | 11:02 PM IST
OPS
PTI

महाराष्ट्र सरकार के लाखों कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही, हालांकि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनसे काम पर लौटने की अपील की थी। सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल किए जाने की मांग कर रहे हैं।

हड़ताल के कारण सरकारी अस्पतालों और कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ है। हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार सख्ती बरतने के भी संकेत देना शुरू कर दी है।

राज्य सरकार के कर्मचारियों, अर्द्ध-सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के करीब 35 संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाली समिति के संयोजक विश्वास काटकर ने दावा किया कि उनके सदस्य महाराष्ट्र के सभी 36 जिलों में हड़ताल और प्रदर्शनों में हिस्सा ले रहे हैं।

शिंदे की अपील को खारिज करते हुए उन्होने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए। काटकर ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों ने 2018 में भी इसी तरह का आंदोलन किया था, जिसके बाद एक समिति का गठन किया गया था लेकिन इसकी रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कर्मचारियों ने 2022 में भी हड़ताल की थी लेकिन उनकी मांग पूरी करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। महाराष्ट्र नर्सिंग एसोसिएशन की सुमित्रा टोटे ने कहा कि 30 जिलों में उनकी शाखाएं हड़ताल में शामिल हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने विधानसभा में हड़ताल को समाप्त करने के लिए सरकार से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिन की हड़ताल के दौरन स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

H3N2 फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं और हड़ताल का असर आम लोगों पर पड़ रहा है। एक अस्पताल में 150 से ज्यादा सर्जरी लंबित हैं। हाल में हुई बेमौसम बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का पंचनामा करने की प्रक्रिया हड़ताल के कारण बंद हो गई है।

प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रभावित हुई हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार के लाखों कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर मंगलवार से हड़ताल पर हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कल हड़ताल वापस लेने की अपील करते हुए विधानसभा में कहा कि राष्ट्रीय सेवानिवृत्त वेतन योजना और पुरानी सेवानिवृत्त वेतन योजना का तुलनात्मक अध्ययन करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जा रहा है। समिति तीन महीने में अपनी रिपोर्ट देगी।

इस समिति में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी सुबोध कुमार, के.पी. बक्षी, सुधीर कुमार श्रीवास्तव शामिल होंगे। साथ ही लेखा एवं कोषागार विभाग के निदेशक इस समिति के सचिव के रूप में काम देखेंगे। यह समिति उपाय योजना के संबंध में सिफारिश-रिपोर्ट तीन महीने में सरकार को प्रस्तुत करेगी।

शिंदे ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है और सकारात्मक निर्णय लेना सरकार की भूमिका है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने अपील की है कि हड़ताल वापस ली जाए ताकि इस हड़ताल से नागरिकों की सेवाएं प्रभावित न हों और स्वास्थ्य विभाग के मरीजों को असुविधा न हो।

हड़ताल को रोकने के लिए सरकार ने कर्मचारियों को मेस्मा कानून लगाने की भी चेतावनी दी है। मेस्मा की अवधि फरवरी 2023 में खत्म हो गई थी। इसके मद्देनजर मंगलवार को सरकार ने विधानसभा और विधान परिषद में महाराष्ट्र अत्यावश्यक सेवा सुरक्षा अधिनियम (मेस्मा) कानून पारित करवा लिया है।

अब सरकार हड़ताली कर्मचारियों पर मेस्मा के तहत कार्रवाई कर सकती है। राज्य सरकार के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर जाने की धमकी के बाद सरकार ने कल इस कानून को फिर से बहाल करने का फैसला किया था। सरकार ने दोनों सदनों में इस संबंध में बिल पेश कर, इस कानून को अगले पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

Advertisement
First Published - March 15, 2023 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement