facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मध्य प्रदेश के आठ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट : IMD

Advertisement

विभाग ने चेतावनी दी है कि मॉनसूनी गतिविधियों के कारण राज्य में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की घटनाओं में भी वृद्धि हो सकती है।

Last Updated- June 26, 2023 | 5:27 PM IST
Kerala Rains Update: Yellow Alert by IMD
BS

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश के आठ जिलों में अगले 24 घंटों में भारी और बहुत भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट और 22 जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

IMD द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में अगले 24 घंटों में (सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) कहीं-कहीं पर अत्यधिक बारिश (205.4 मिलीमीटर से अधिक) एवं गरज के साथ बारिश होने की संभावना है और इसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, IMD ने प्रदेश के सात जिलों बुरहानपुर, सागर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में अगले 24 घंटों में (सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश (115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक) एवं बिजली गिरने के अनुमान के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

IMD ने इस दौरान भोपाल, इंदौर एवं जबलपुर सहित राज्य के 22 जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा (64.5 मिलीमीटर से 115.6 मिलीमीटर तक) को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरे मध्य प्रदेश में पहुंच चुका है। विभाग ने चेतावनी दी है कि मॉनसूनी गतिविधियों के कारण राज्य में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की घटनाओं में भी वृद्धि हो सकती है।

IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान (रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) प्रदेश के भोपाल, जबलपुर एवं शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, उज्जैन, नर्मदापुरम, चंबल, ग्वालियर एवं सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, रीवा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर और इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर वर्षा हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में (रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) मध्य प्रदेश के बैतूल में 12 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि जावरा, बमोरी, पाली, पठारी एवं पोरसा में नौ-नौ सेंटीमीटर और पिपरिया, गैरतगांग, बैरागढ़, नौरोजाबाद, गाडरवारा, जयसिंहनगर एवं माडा में आठ-आठ सेंटीमीटर वर्षा हुई है।

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 5:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement