facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Oscar 2024: ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से मलयालम फिल्म ‘2018-Everyone is a Hero’ की एंट्री, 22 फिल्मों में हुआ चुनाव

Advertisement

FFI के अध्यक्ष रवि कोट्टाराकारा ने कहा कि कसरावल्ली की अगुवाई में 16 सदस्यीय चयन समिति ने कई फिल्में देखने के बाद इसका चयन किया

Last Updated- September 27, 2023 | 2:59 PM IST
Malayalam film '2018-Everyone is a Hero' gets India's official entry for Oscar, 22 films were selected

केरल में आयी विनाशकारी बाढ़ पर आधारित मलयालम फिल्म ‘2018-एवरीवन इज ए हीरो’ को एकेडमी अवॉर्ड्स 2024 (Academy Awards 2024) के लिए भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री के रूप में भेजा गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने बुधवार को यहां इसकी घोषणा की।

प्रख्यात फिल्म निर्माता और चयन समिति के अध्यक्ष गिरीश कसरावल्ली ने एक संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि मलयालम फिल्म को जलवायु परिवर्तन के बेहद प्रासंगिक विषय पर आधारित होने के लिए चुना गया है। यह फिल्म दिखाती है कि समाज में जिसे विकास समझा गया है उसके कारण लोगों को कितनी परेशानियां होती हैं।

22 फिल्मों पर किया गया था विचार, फिर चुना गया 2018-Everyone is a Hero को

FFI के अध्यक्ष रवि कोट्टाराकारा ने कहा कि कसरावल्ली की अगुवाई में 16 सदस्यीय चयन समिति ने कई फिल्में देखने के बाद इसका चयन किया। जूड एंथनी जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म का चयन करने से पहले द केरल स्टोरी (हिंदी), रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे (हिंदी), बालागम (तेलुगु), वालवी (मराठी), बापल्योक (मराठी) और 16 अगस्त, 1947 (तमिल) समेत 22 फिल्मों पर विचार किया गया।

टोविनो थॉमस और कुंचको बोबन अभिनीत फिल्म 2018 में आई बाढ़ पर आधारित है जिसने केरल में भारी तबाही मचायी थी। 2023 में आयी इस ब्लॉकबास्टर फिल्म में तन्वी राम और अपर्णा बालामुरली ने भी अहम भूमिकाएं निभायी हैं।

Advertisement
First Published - September 27, 2023 | 2:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement