facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Waste-to-energy: नरेला प्लांट की बिजली क्षमता बढ़कर होगी 60 मेगावाट

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 4:17 PM IST
electricity consumption

दिल्ली में नरेला वेस्ट टू एनर्जी (WTE) प्लांट का विस्तार होने जा रहा है। जिसके बाद इस प्लांट से 60 मेगावाट बिजली पैदा होगी। अभी इस प्लांट की बिजली उत्पादन क्षमता 24 मेगावाट है।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने सार्वजनिक सूचना जारी इस प्लांट की क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी पर्यावरणीय क्लीयरेंस के लिए जनता से 22 फरवरी तक सुझाव व आपत्तियां मांगी है। ।

बिजली उत्पादन क्षमता 24 से बढ़कर होगी 60 मेगावाट

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में आबादी बढ़ने के साथ ही सॉलिड वेस्ट का उत्पादन दिनों दिन बढ़ रहा है। जिसका निष्पादन या प्रबंध किया जाना आवश्यक है।

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए वेस्ट टू एनर्जी अधिक टिकाउ विकल्प है और दिल्ली में इस पर जोर दिया जा रहा है। इसलिए नरेला स्थित WTE प्लांट का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। अभी इसकी क्षमता 24 मेगावाट बिजली पैदा करने की है। जिसे बढ़ाकर 60 मेगावाट किया जाना प्रस्तावित है।

इस एकीकृत शहरी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुविधा (IMSWMF) की प्रसंस्करण क्षमता 4,000 टन प्रति दिन है। अभी इस प्लांट में 215 श्रमिक काम कर रहे हैं। इसके विस्तार से 260 श्रमिकों व तकनीकी कर्मचारियों को और रोजगार मिलेगा। इसके अलावा 150 लोगों को अप्रत्यक्ष तौर पर भी रोजगार मिलने की संभावना है।

बिजली और लैंडफिल व्यवस्था सुधरेगी

बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। इस WTE प्लांट के विस्तार से बढी हुई बिजली की मांग की पूर्ति करने में मदद मिलेगी। इस प्लांट के विस्तार से आस पास बिजली की उपलब्धता में सुधार होगा। प्लांट को चलाने के लिए 5.4 मेगावाट बिजली की आवश्यकता है। जिसकी पूर्ति मौजूदा क्षमता 24 मेगावाट से की जा रही है। प्लां

ट के विस्तार के बाद बिजली की आवश्यकता इसी विस्तार से पैदा होने वाली बिजली की जाएगी। अतिरिक्त बचने वाली बिजली को स्टेट ग्रिड के सब स्टेशन से जोडा जाएगा। इस WTE प्लांट से कचरे के निष्पादन में भी मदद मिल सकती है और लैंडफिल की मात्रा में भी काफी हद कमी आने की संभावना है। WTE प्लांट के विस्तार से क्षेत्र में बेहतर आधारभूत, शैक्षिक और चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होने की भी संभावना है।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement