facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kochi Water Metro में दूसरे दिन 7,000 से अधिक लोगों ने सवारी की

Advertisement
Last Updated- April 28, 2023 | 11:30 AM IST
Mumbai Water Metro

देश की पहली और केरल की महत्वाकांक्षी कोच्चि जल मेट्रो के संचालन के दूसरे दिन यहां उसके दो चालू मार्गों पर 7,000 से अधिक यात्रियों ने बृहस्पतिवार को सवारी की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 अप्रैल को इस मेट्रो सेवा का लोकार्पण किया था।

कोच्चि जल मेट्रो सेवा का व्यावसायिक संचालन केरल उच्च न्यायालय से वाइपिन तक के एकल मार्ग पर बुधवार को शुरू हुआ था और उस दिन 6,559 लोगों ने इससे यात्रा की थी।

दूसरे दिन वायटिला से कक्कनाड तक दूसरे मार्ग पर भी इसका संचालन शुरू किया गया। कोच्चि जल मेट्रो लिमिटेड (केडब्ल्यूएमएल) ने एक बयान में बताया कि दोनों मार्गों पर दूसरे दिन कुल यात्रियों की संख्या 7,039 रही।

बयान में वायटिला से कक्कनाड मार्ग पर यात्रा करने वाले ‘इंफोपार्क’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशांत कुरुंथिल के हवाले से बताया गया, ‘‘कर्मचारी अंतिम गंतव्य तक संपर्क की सुविधा मुहैया होने के मद्देनजर अब काम पर जाने के लिए जल मेट्रो को प्राथमिकता दे सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे जल मेट्रो की आरामदायक सवारी करते हुए प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं और तरोताजा दिमाग के साथ अपने कार्यस्थल तक पहुंच सकते हैं।’’

केडब्ल्यूएमएल ने कहा कि कक्कनाड जल मेट्रो टर्मिनल से इन्फोपार्क तक फीडर ऑटो और केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) फीडर बसों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वायटिला-कक्कनाड मार्ग पर टिकट की कीमत 30 रुपये है, जबकि उच्च न्यायालय-वाइपिन मार्ग पर यह 20 रुपये है।

बंदरगाह शहर कोच्चि में 1,136.83 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना 78 इलेक्ट्रिक नौकाओं और 38 टर्मिनल का उपयोग करके 10 द्वीप को जोड़ेगी।

पर्यावरण के अनुकूल नौकाएं आठ से दस समुद्री मील की गति से प्रस्तावित 76 किलोमीटर लंबे मार्गों पर यात्रा करेंगी। प्रत्येक नौका में 100 लोग यात्रा कर सकते हैं। इन नौकाओं ने 2022 में ‘गुसीज इंटरनेशनल इलेक्ट्रिक बोट’ पुरस्कार भी जीता था।

मेट्रो अधिकारियों ने कहा कि इन नौकाओं को सबसे उन्नत और सबसे सुरक्षित बैटरी तकनीक से लैस किया गया है जो 15 से 20 मिनट में सुपरचार्ज करने में सक्षम है।

Advertisement
First Published - April 28, 2023 | 11:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement