facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Padma Awards 2023: मुलायम सिंह यादव से लेकर जाकिर हुसैन तक, ये हैं इस साल के पद्म पुरस्कारों के नाम

Advertisement
Last Updated- January 26, 2023 | 11:18 AM IST
Padma Awardees 2023

74वें गणतंत्र दिवस के जश्न से पहले देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) के लिए चुना गए दिग्गजों के नाम घोषित किए गए। इसकी जानकार सरकार ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान में दी।  इस वर्ष जिनकों ये पुरस्कार (Padma Vibhushan) दिया जाना है उनके नाम हैं– भारत के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के तीन बार रहे मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav), UPA सरकार में विदेश मंत्री रह चुके एस एम कृष्णा (SM Krishna) और तबला वादक जाकिर हुसैन (Zakir Hussain), ओआरएस (ORS) को तैयार करने वाले डॉ. दिलीप महालानबीस, विख्यात आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोशी और अमेरिका स्थित गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन।

इन लोगों को दिया जाएगा पद्म श्री

आधिकारिक बयान के मुताबिक इस बार 91 लोगों को पद्म श्री (Padma Shree) सम्मान के लिए चुना गया है, जिन्में राकेश झुनझुनवाला (मरणोपरांत), अभिनेत्री रवीना टंडन, मणिपुर भाजपा अध्यक्ष टी चौबा सिंह के नाम शामिल है।

पद्म पुरस्कारों के लिए जिनके दिग्गजों के नाम घोषित हुए हैं, उन्में महाराष्ट्र से 12, कर्नाटक और गुजरात से आठ-आठ व्यक्तियों के नामों का ऐलान हुआ है।

बता दें कि पद्म पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन आमतौर पर हर साल मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में होता है। साल 2023 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 106 पद्म पुरस्कारों के लिए मंजूरी दी है।

बताते चलें कि इस वार्ष पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाओं के नाम हैं। इसके अलावा 7 लोगों के नाम मरणोपरांत इस सम्मान के लिए चुने गए हैं।

पीएम मोदी ने दी सभी को बधाई

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए चुने गए लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी ट्वीट के माध्यम से बधाई दी है। पीएम ने कहा, “पद्म पुरस्कार पाने वालों को बधाई। भारत राष्ट्र के लिए उनके समृद्ध और विविध योगदान और हमारे विकास पथ को बढ़ाने के उनके प्रयासों को देश स्वीकार करता है।”

Advertisement
First Published - January 26, 2023 | 11:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement