facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Padma Awards 2023: राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले लोगों की सूची

Advertisement
Last Updated- March 23, 2023 | 8:36 AM IST
padma awards

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा, जाने माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला, प्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर आदि को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा जाने माने शेयर बाजार निवेशक राकेश झुनझुनवाला को मरणोपरांत पद्म श्री दिया गया। उनका निधन पिछले वर्ष हो गया था।

राष्ट्रपति भवन द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एस एम कृष्णा को पद्म विभूषण प्रदान किया। जाने माने वास्तुकार बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत) को भी पद्म विभूषण प्रदान किया गया। कुमार मंगलम बिरला, प्रोफेसर कपिल कपूर, आध्यात्मिक नेता कमलेश पटेल और सुमन कल्याणपुर को पद्म भूषण प्रदान किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी थी। इनमें से 54 लोगों को बुधवार को पुरस्कार प्रदान किए गए। तीन लोगों को पद्म विभूषण, चार लोगों को पद्म और 47 लोगों को पद्म श्री सम्मान दिए गए।

पद्म पुरस्कर तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। वर्ष 2019 के बाद सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न किसी को प्रदान नहीं किया गया है। जिन लोगों को आज सम्मानित किया गया उनकी सूची इस प्रकार है:

पद्म विभूषण –

बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत)
जाकिर हुसैन
एस एम कृष्णा

पद्म भूषण –
कुमार मंगलम बिड़ला
सुमन कल्याणपुर
कपिल कपूर
कमलेश डी पटेल

पद्म श्री-

जोधया बाई बैगा
उषा बारले
एस चंद्रशेखर
रमण चेरूवयाल
भानुभाई चुनीलाल चितारा
नरेंद्र चंद्र देबबर्मा (मरणोपरांत)
हेम चंद्र गोस्वामी
प्रतिकाना गोस्वामी
मोदादुगु विजय गुप्ता
भीखू रामजी इदाते
रतन सिंह जग्गी
बिक्रम बहादुर जमातिया
राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला (मरणोपरांत) रतन चंद्र कर
महीपत कवि
मगुनी चरण कुंवर
अरविंद कुमार
राइजिंगबोर कुर्कलंग
हीराबाई लोबी
प्रभाकर भानुदास मांडे
नादोजा पिंडीपापनहल्ली मुनिवेंकटप्पा
प्रो. महेंद्र पाल
डॉ. नलिनी पार्थसारथी
हनुमंत राव पसुपुलेटी
रमेश पतंगे
वी पी अप्पुकुट्टन पोडुवल
एस आर डी प्रसाद
सी वी राजू
बी रामकृष्णा रेड्डी
मंगला कांता राय
मनोरंजन साहू
कोटा सच्चिदानंद शास्त्री
गुरचरण सिंह
लक्ष्मण सिंह
प्रकाश चंद्र सूद
निहुनुओ सोरही
एस सुब्बारमन
विश्वनाथ प्रसाद तिवारी
धनीराम टोटो
तुला राम उप्रेती
डॉ. गोपालसामी वेलुचामी
कर्म वांग्चु (मरणोपरांत)
गुलाम मुहम्मद जाज

Advertisement
First Published - March 23, 2023 | 8:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement