facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Padma Awards 2026: अभिनेता धर्मेंद्र, बैंकर उदय कोटक, क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत 131 हस्तियों को पद्म सम्मान

Advertisement

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी एस अच्युतानंदन और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सहित 5 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा

Last Updated- January 25, 2026 | 7:13 PM IST
Actor Dharmendra
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र | फाइल फोटो

भारत सरकार ने साल 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है। ये सम्मान कला, समाजसेवा, राजनीति, विज्ञान, व्यापार, चिकित्सा, साहित्य, खेल और सिविल सेवा जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान के लिए दिए जाएंगे।

पद्म विभूषण

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी एस अच्युतानंदन और दिग्गज दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र सहित 5 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म भूषण

टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज, पार्श्व गायिका अलका याग्निक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, अभिनेता ममूटी और बैंकर उदय कोटक को पद्म भूषण दिया जाएगा। इसके अलावा विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन और भाजपा नेता वीके मल्होत्रा को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

पद्म श्री

क्रिकेटर रोहित शर्मा और भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी सविता पुनिया को पद्म श्री से नवाजा जाएगा। सरकार ने बताया कि 2026 में कुल 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार दिए जाएंगे।

Advertisement
First Published - January 25, 2026 | 6:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement