facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Padma Awards 2026: अ​भिनेता धर्मेंद्र, वीएस अच्युतानंदन, उदय कोटक समेत 131 को पद्म पुरस्कार 

Advertisement

सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है, जिनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं

Last Updated- January 25, 2026 | 11:10 PM IST
Dharmendra Deol
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र | फाइल फोटो

अभिनेता धर्मेंद्र और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज वामपंथी नेता वीएस अच्युतानंदन को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया जाएगा। सरकार की ओर से रविवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई। सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है, जिनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं। इनमें दो ऐसे मामले भी हैं, जिनमें एक पुरस्कार के लिए दो व्यक्तियों को चुना गया है। सरकार ने बैंकर से लेकर संस्कृति तक, कला से लेकर विज्ञान तक हर क्षेत्र में 

वि​शिष्ट काम करने वालों को सम्मान से नवाजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को रविवार को बधाई दी।

बयान के मुताबिक, सार्वजनिक मामलों के लिए उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश केटी थॉमस, कला के लिए हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार एवं मशहूर वायलिन वादक एन राजम और साहित्य एवं शिक्षा के लिए प्रख्यात मलयालम पत्रकार पी नारायणन को पद्म विभूषण से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है। पार्श्व गायिका अलका याज्ञिक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, अभिनेता ममूटी और बैंकर उदय कोटक उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें पद्म भूषण सम्मान के लिए चुना गया है।

बयान में कहा गया है कि ‘ऐड गुरु’ के रूप में विख्यात पीयूष पांडे, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन और भाजपा के वरिष्ठ नेता वीके मल्होत्रा को मरणोपरांत पद्म भूषण, जबकि चरित्र अभिनेता सतीश शाह को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। बयान के मुताबिक पद्म पुरस्कारों के लिए चुनी गई हस्तियों में 90 महिलाओं के अलावा, अनिवासी भारतीय (एनआरआई), भारतीय मूल के लोग तथा प्रवासी भारतीय नागरिक जैसी श्रेणियों के 6 व्यक्ति भी शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि इस साल 16 हस्तियों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है जबकि सूची में तीन पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं।

मशहूर टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण, जबकि क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। बयान के मुताबिक, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व कुलपति प्रोफेसर जगदीश कुमार, प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शशि शेखर वेम्पति और अभिनेता आर माधवन तथा प्रसेनजीत चटर्जी उन हस्तियों में शामिल हैं, जिन्हें पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है। 

विश्व का सबसे बड़ा निःशुल्क पुस्तकालय स्थापित करने वाले एक पूर्व बस परिचालक और एक दुर्लभ वाद्य यंत्र के 90 वर्षीय वादक उन 45 गुमनाम नायकों में शामिल हैं जिन्हें इस वर्ष पद्म पुरस्कार के लिए चुना गया है।  कभी बस परिचालक रहे अंके गौड़ा ने दुनिया का सबसे बड़ा निःशुल्क पुस्तकालय ‘पुस्तक माने’ स्थापित किया जहां 20 भाषाओं में 20 लाख से अधिक पुस्तकें और दुर्लभ पांडुलिपियां हैं। 

Advertisement
First Published - January 25, 2026 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement