facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तानी घुसपैठिए को पंजाब सीमा पर बीएसएफ जवानों ने मार गिराया

Advertisement

प्रवक्ता ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिए को रुकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं रुका और सीमा सुरक्षा बाड़ की तरफ बढ़ता रहा।

Last Updated- August 13, 2024 | 12:22 PM IST
Terrorist attack
Representative Image

स्वतंत्रता दिवस से पहले जारी ‘हाई अलर्ट’ के बीच पंजाब सीमा से भारत में दाखिल होने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मार गिराया।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक व्यक्ति को सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे तरनतारन जिले के डल गांव में ‘चोरी-छिपे’ अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर सीमा बाड़ के पास जाते हुए देखा गया। प्रवक्ता ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिए को रुकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं रुका और सीमा सुरक्षा बाड़ की तरफ बढ़ता रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘आसन्न खतरे को भांपते हुए और आगामी स्वतंत्रता दिवस के कारण सीमा पर हाई अलर्ट की स्थिति के मद्देनजर ड्यूटी पर तैनात जवानों ने घुसपैठिए पर गोली चला दी और उसे मौके पर ही मार गिराया।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बीएसएफ के जवानों ने एक बार फिर सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने के आतंकी गिरोह के नापाक इरादों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया।’’ पंजाब में 553 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा की निगरानी करने वाले बीएसएफ ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 10 अगस्त से सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 12:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement