facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Parliament Attack 2001: प्रधानमंत्री मोदी ने संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Advertisement

प्रधानमंत्री ने संसद हमले की वर्षगांठ पर संसद भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा भी लिया। उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें भी साझा कीं।

Last Updated- December 13, 2023 | 10:56 AM IST
PM modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद हमले के शहीदों को बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कहा कि उनका साहस और बलिदान देश की स्मृति में हमेशा अंकित रहेगा। मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज, हम 2001 में संसद हमले में शहीद हुए बहादुर सुरक्षाकर्मियों को याद करते हैं और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हैं। खतरे का सामना करते हुए उनका साहस और बलिदान हमेशा हमारे देश की स्मृति में अंकित रहेगा।’’ प्रधानमंत्री ने संसद हमले की वर्षगांठ पर संसद भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा भी लिया। उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें भी साझा कीं।

गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2001 को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने संसद पर हमला किया था। इस हमले में आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए दिल्ली पुलिस के पांच जवान, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक महिला कर्मी और संसद के दो कर्मी शहीद हुए थे। एक कर्मचारी और एक कैमरामैन की भी हमले में मौत हो गई थी।

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल ने भी दी श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने 2001 में आज ही के दिन संसद पर हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी। हथियारों से लैस पांच आतंकवादियों ने 2001 में आज ही के दिन संसद परिसर पर हमला किया था, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी।

आतंकवादियों को मुख्य इमारत में घुसने से पहले ही मार गिराया गया था। संसद परिसर में हुए इस आतंकवादी हमले में दिल्ली पुलिस के पांच जवान, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी, संसद सुरक्षा सेवा के दो सहायक और संसद के एक कर्मचारी तथा एक माली की जान चली गई थी। सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘2001 के संसद हमले के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि।’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्र सदैव उनके अनुकरणीय साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान का ऋणी रहेगा।

 

Advertisement
First Published - December 13, 2023 | 10:56 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement