facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Parliament Winter Session: संसद की सुरक्षा में लापरवाही! लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो लोग कूदे, सदन के अंदर धुआं-धुआं

एजेंसी के अनुसार 2 लोग गैलरी से नीचे कूद गए और कथित तौर पर गैस उत्सर्जित करने वाली सामग्री फेंकी।

Last Updated- December 13, 2023 | 2:17 PM IST
Security Breach in Parliament:
Security Breach in Parliament

Security Breach in Parliament: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दोपहर करीब एक बजे दो लोग सदन के भीतर कूद गए, जिसके बाद कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। एजेंसी के अनुसार 2 लोग गैलरी से नीचे कूद गए और कथित तौर पर गैस उत्सर्जित करने वाली सामग्री फेंकी। इनमें से एक व्यक्ति मेज को फांदते हुए आगे की ओर भाग रहा था, जिसे सुरक्षाकर्मियों और कुछ सांसदों ने घेर लिया। बाद में दोनों को पकड़ लिया गया।

पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इस घटना के बाद, दिल्ली पुलिस की आतंकवाद रोधी इकाई विशेष सेल उन लोगों से पूछताछ करने के लिए संसद पहुंची, जिन्होंने लोकसभा में सुरक्षा उल्लंघन किया था।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन में कूदने वाले दोनों लोगों को पकड़ कर सारी सामग्री जब्त कर ली गई है, साथ ही संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे दो लोगों को भी पकड़ा गया है।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उन्हें लगता है कि लोकसभा में दर्शक दीर्घा से दो लोग कूदे हैं।

कांग्रेस सांसद ने कहा, “दो युवक गैलरी से कूदे और उन्होंने कुछ फेंका, जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ा, उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है…”

यह भी पढ़ें : Parliament Attack 2001: प्रधानमंत्री मोदी ने संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

सपा सांसद एसटी हसन ने कहा: दर्शक दीर्घा से दो लोग लोकसभा कक्ष में कूदे और जूते से कुछ ऐसी चीज निकाली, जिससे गैस फैलनी शुरू हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘यह गैस कैसी थी, यह कोई जहरीली गैस तो नहीं थी। हमें संसद की सुरक्षा में भारी गंभीर खामी नजर आ रही है। इस तरह से तो कोई जूते में बम रखकर आ सकता है।’’ हसन ने कहा कि इस तरह की सुरक्षा चूक पर आगे ध्यान देने की जरूरत है।

आज के दिन ही हुआ था संसद पर आतंकी हमला

आज संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी है। गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2001 को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने संसद पर हमला किया था। इस हमले में आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए दिल्ली पुलिस के पांच जवान, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक महिला कर्मी और संसद के दो कर्मी शहीद हुए थे। एक कर्मचारी और एक कैमरामैन की भी हमले में मौत हो गई थी।

First Published - December 13, 2023 | 1:22 PM IST

संबंधित पोस्ट