facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

संसद के बदले समीकरण: बैठकें कम होने के बावजूद विधेयक पारित होने की रफ्तार बरकरार, जानें आंकड़े

Advertisement

भारतीय संसद में बैठकों की संख्या घटने के बावजूद विधेयक पारित होने का औसत स्थिर है। 17वीं लोक सभा में विधायी सफलता का प्रतिशत बढ़कर 92% पहुंच गया

Last Updated- April 24, 2026 | 11:10 PM IST
Parliament
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

लोक सभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित कराने में विफल रहने के एक दिन बाद 18 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर महिलाओं के प्रतिनिधित्व की भ्रूण हत्या करने का तीखा आरोप लगाया। विधेयकों का पास या असफल होना जहां लोकतंत्र का हिस्सा है, वहीं ऐतिहासिक रूप से आंकड़े गवाह हैं कि 1952 से लेकर 2025 के बीच 12,395 बैठकों में दोनों सदनों में कुल 4,070 विधेयक ही पारित किए गए हैं। संसद में पेश किए गए 131 संवैधानिक संशोधन विधेयकों में से 25 पारित नहीं हो सके। विधायी प्रक्रिया की कामयाबी की तस्वीर समय के साथ बदली और बेहतर हुई है। पेश किए गए विधेयकों में से पारित होने वाले विधेयकों का प्रतिशत 15वीं लोक सभा के दौरान 56 प्रतिशत था, जो 17वीं लोक सभा के दौरान बढ़कर 92 प्रतिशत हो गया।

एक और खास बात यह है कि इस दौरान संसदीय बैठकें तो कम हो गई है, लेकिन प्रति बैठक पारित हो वाले विधेयकों की संख्या लगभग पहले जैसी ही बनी हुई है। प्रथम लोक सभा में पांच संवैधानिक संशोधन विधेयक लाए गए थे, जो 5वीं लोक सभा (जिसमें आपातकाल का हिस्सा भी शामिल था) में बढ़कर 18 हो गए। उसके बाद 14वीं में यह आंकड़ा घटकर पुन: पांच पर आ गया। सरकार के पिछले तीन कार्यकाल में ऐसे विधेयक तीन-तीन ही रहे।

सर्वाधिक प्रतिनिधित्व वाले दलों में शामिल शिव सेना, वाईएसआरसीपी और डीएमके के सांसदों ने 17वीं लोक सभा में अधिक सवाल पूछे, जिससे प्रति सांसद पूछे गए प्रश्नों की औसत संख्या में वृद्धि हुई।

Advertisement
First Published - April 24, 2026 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement