facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आईएनएस चिल्का में 28 मार्च को आयोजित की जाएगी अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड

Advertisement
Last Updated- March 26, 2023 | 8:29 AM IST
अग्निपथ योजना और सैन्य सुधार पर होगा जोर, Modi 3.0: Emphasis will be on Agneepath scheme and military reforms

अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड 28 मार्च को आईएनएस चिल्का में आयोजित की जाएगी। नौसेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि परंपरागत रूप से, पासिंग आउट परेड (पीओपी) सुबह के समय आयोजित की जाती है। हालांकि, इस ऐतिहासिक पीओपी को भारतीय सशस्त्र बलों के इतिहास में पहली बार सूर्यास्त के बाद आयोजित किया जाएगा।

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार मुख्य अतिथि तथा पीओपी के समीक्षा अधिकारी होंगे। पीओपी ओडिशा के चिल्का में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले करीब 2,600 अग्निवीरों के प्रशिक्षण के सफल समापन का प्रतीक है। इनमें 273 महिला अग्निवीर शामिल हैं।

नौसेना ने एक बयान में कहा, “28 मार्च को आईएनएस चिल्का में अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड (पीओपी) होनी है।” नौसेना ने कहा कि सफल प्रशिक्षुओं को उनके समुद्री प्रशिक्षण के लिए सीमावर्ती युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि अग्निवीरों के इस पहले बैच में वे अग्निवीर (पुरुष और महिलाएं) भी शामिल हैं, जो इस साल 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर भारतीय नौसेना के गणतंत्र दिवस परेड दल का हिस्सा थे।

उल्लेखनीय है कि 14 जून, 2022 को रक्षा मंत्री और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने अग्निपथ योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत भर्ती होने वालों को अग्निवीर का नाम दिया गया।

Advertisement
First Published - March 26, 2023 | 8:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement