facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोगों को नौकरियां नहीं मिल रही हैं, उनकी जेब पर डाका डाला जा रहा हैः राहुल

Advertisement

राहुल गांधी ने लोगों से जागने को कहा और आरोप लगाया कि जनता की जेबें लूटी जा रही हैं तथा उन्हें गुमराह किया जा रहा है

Last Updated- February 12, 2024 | 10:35 PM IST
खत्म हुआ इंतजार… आ गई कांग्रेस की लिस्ट, रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से चुनाव लड़ेंगे केएल शर्मा, The wait is over... Congress's list has arrived, Rahul Gandhi will contest from Rae Bareli and KL Sharma will contest from Amethi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर सोमवार को निशाना साधा और कहा कि देश में लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है तथा वे महंगाई की मार झेल रहे हैं।

गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से जागने को कहा और आरोप लगाया कि जनता की जेबें लूटी जा रही हैं तथा उन्हें गुमराह किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘पिछड़े वर्ग, दलित और आदिवासी देश की आबादी का 74 प्रतिशत हिस्सा हैं, लेकिन इन समुदायों का एक भी व्यक्ति भारत की शीर्ष 200 कंपनियों का मालिक या प्रबंधन में शामिल नहीं है, जिन्हें देश का सारा पैसा दिया जा रहा है।’ गांधी ने कहा, ‘भाजपा इसे हिंदू राष्ट्र कहती है, लेकिन देश की 74 फीसदी आबादी और आम गरीबों को कुछ नहीं मिल रहा है।’

कांग्रेस नेता ने इसे आर्थिक अन्याय करार देते हुए आरोप लगाया, ‘लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है और महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है, जबकि अदाणी और अंबानी चीन का सामान बेचकर लाभ कमा रहे हैं।’

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 10:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement