facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हरियाणा में कांग्रेस सरकार लाने के लिए लोग इस दिन का इंतजार कर रहे थे: सैलजा

Advertisement

सिरसा से कांग्रेस सांसद ने मतदाताओं से हरियाणा में अपना भविष्य तय करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

Last Updated- October 05, 2024 | 1:09 PM IST
Congress
Representative Image

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा ने शनिवार को कहा कि हरियाणा के लोग राज्य में मौजूदा सरकार को बदलने और उनकी पार्टी (कांग्रेस) को सत्ता में लाने के लिए विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे थे।

हिसार जिले में वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘हमने लोकसभा चुनाव से पहले भी लोगों में यह रुझान देखा है, वे (लोग) शासन बदलने और कांग्रेस सरकार चुनने के लिए इस दिन का इंतजार कर रहे थे।’’

सिरसा से कांग्रेस सांसद ने मतदाताओं से हरियाणा में अपना भविष्य तय करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। यह पूछे जाने पर कि अगर कांग्रेस जीतती है तो क्या वह मुख्यमंत्री बनेंगीं, सैलजा ने कहा कि यह पार्टी आलाकमान को तय करना है।

उन्होंने कहा कि परिणाम आने के बाद पार्टी आलाकमान फैसला करेगा। एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए सैलजा ने कहा कि उन्हें अपनी वरिष्ठता के बारे में बात करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह स्पष्ट है तथा हर कोई जानता है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस राज्य में सरकार बनाएगी। सैलजा ने कहा, “लोगों ने मन बना लिया है कि कांग्रेस अगली सरकार बनाएगी।” कांग्रेस की हरियाणा इकाई में कथित अंदरूनी कलह से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहले खुद को व्यवस्थित करे।

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेता पिछले 10 वर्षों से आपस में लड़ रहे हैं। भाजपा नेता अशोक तंवर के कांग्रेस में शामिल होने पर सैलजा ने कहा कि चुनाव के दौरान लोग आते-जाते रहते हैं।

Advertisement
First Published - October 5, 2024 | 1:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement