facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्विट्जरलैंड छोड़ जम्मू आएंगे लोग, अनुच्छेद 370 को निरस्त करना विकास को बढ़ावा देने के लिए अहम: PM मोदी

Advertisement

PM मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लिए 32,000 करोड़ रुपये से अधिक और देश के अन्य हिस्सों के लिए 13,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की।

Last Updated- February 20, 2024 | 11:07 PM IST
People will leave Switzerland and come to Jammu, abrogation of Article 370 is important to promote development: PM Modi स्विट्जरलैंड छोड़ जम्मू आएंगे लोग, अनुच्छेद 370 को निरस्त करना विकास को बढ़ावा देने के लिए अहम: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करना जम्मू-कश्मीर के व्यापक विकास को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण रहा है और उनकी सरकार घाटी को एक ऐसे पर्यटन स्थल में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है जो स्विट्जरलैंड को टक्कर दे सके।

जम्मू में मौलाना आजाद स्टेडियम में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लिए 32,000 करोड़ रुपये से अधिक और देश के अन्य हिस्सों के लिए 13,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने क्षेत्र में जी20 के आयोजन के बाद खड़ी के देशों में जम्मू-कश्मीर में निवेश को लेकर आई ‘सकारात्मकता’ को रेखांकित किया और कहा कि पूरी दुनिया यहां की सुंदरता, परंपरा और संस्कृति से बहुत प्रभावित हुई है।

मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को ‘परिवारवाद’ की राजनीति से मुक्ति मिल रही है और यह पूर्ववर्ती प्रदेश आज विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने डोगरी में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा, ‘एक वो दिन भी थे, जब जम्मू-कश्मीर से सिर्फ निराशा की खबरें आती थीं। बम, बंदूक, अपहरण, अलगाव, ऐसी ही बातें जम्मू-कश्मीर का दुर्भाग्य बना दी गई थीं। लेकिन आज जम्मू-कश्मीर विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।’

अपने 30 मिनट के भाषण के दौरान मोदी ने हिंसा और अलगाववाद से प्रभावित जम्मू-कश्मीर के उथल-पुथल भरे अतीत को याद किया और सौहार्दपूर्ण एवं समृद्ध जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रहे मौजूदा बदलाव की सराहना की तथा इसका श्रेय संतुलित विकास पहलों को दिया। बारिश के बावजूद हजारों स्थानीय लोगों ने रैली में भाग लिया।

अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू क्षेत्र का यह मोदी का दूसरा दौरा था। इससे पहले उन्होंने अप्रैल 2022 में सांबा जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया था।

मोदी ने विकसित जम्मू-कश्मीर के लिए अपनी दृष्टि को साझा करते हुए कहा, ‘हमने जम्मू कश्मीर के विकसित होने का संकल्प लिया है और मुझे पूरा भरोसा है कि हम इसको और विकसित बनाएंगे तथा अगले कुछ साल में आपके सभी सपनों को पूरा करेंगे। हम कश्मीर में ऐसी अवसंरचना तैयार करेंगे कि लोग स्विट्जरलैंड जाना भूल जाएंगे।’

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 11:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement