facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दाम गिरने की वजह से NBS में प्रति किलो सब्सिडी घटी

Advertisement
Last Updated- May 28, 2023 | 10:35 PM IST
availability of fertilizers at affordable prices despite recent geo-political situations due to Russia - Ukraine war

केंद्र सरकार ने पोषक आधारित उर्वरक सब्सिडी (NBS) व्यवस्था के अंतर्गत अप्रैल से सितंबर 2023 तक की सब्सिडी की घोषणा की थी और जनवरी से मार्च 2023 तक की सब्सिडी को संशोधित भी किया था।

नवीनतम अधिसूचना के अंतर्गत नाइट्रोजन की प्रति किलोग्राम सब्सिडी में जनवरी से मार्च 2023 की तुलना में अप्रैल से सितंबर 2023 में 81 फीसदी की अत्यधिक गिरावट हुई। इसका प्रमुख कारण यह है कि वैश्विक और घरेलू स्तर पर यूरिया के दाम में तेजी से गिरावट हुई है। हालांकि फास्फोरस के मामले में गिरावट कम है जबकि पोटैशियम और सल्फर के मामले में प्रति किलोग्राम क्रमश 61 और 16 फीसदी की गिरावट है।

ICRA की रिपोर्ट के मुताबिक कैबिनेट के फैसले के बाद ‘पीऐंडके’ (फास्फोरस और पोटैशियम) उर्वरकों में खरीफ सत्र के लिए सब्सिडी 38,000 करोड़ रुपये थी जबकि पूरे साल के लिए बजटीय आबंटन 44,000 करोड़ है। इसके अलावा सरकार ने खरीफ सत्र के लिए 70,000 करोड़ रुपये की यूरिया सब्सिडी को मंजूरी दे दी है जबकि इसका पूरे साल का बजट आबंटन 1,31,000 करोड़ रुपये था।

Also read: पश्चिमोत्तर भारत में कम हो सकती है बारिश, कुछ प्रमुख क्षेत्रों में ‘सामान्य’ मॉनसून की संभावना: IMD

लिहाजा पूरे साल के लिए बजटीय आवंटन 1,75,000 करोड़ रुपये की तुलना में खरीफ सत्र के लिए कुल सब्सिडी 1,08,000 करोड़ रुपये हुई। मंत्रालय को लगता है कि पूरे साल के लिए सब्सिडी 2,00,000 से 2,25,000 करोड़ रुपये रहेगी।

Advertisement
First Published - May 28, 2023 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement