facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Perfume industry: औद्योगिक पार्क और कॉरिडोर से कन्नौज में इत्र उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

Advertisement

विशेषज्ञों ने कहा कि परंपरागत इस्तेमाल के अलावा भी यहां के इत्र व सुगंधित तेल के लिए फार्मा व फूड इंडस्ट्री में बजारा तलाशना चाहिए।

Last Updated- August 20, 2024 | 7:12 PM IST
Perfume industry: Industrial park and corridor will give a boost to perfume industry in Kannauj औद्योगिक पार्क और कॉरिडोर से कन्नौज में इत्र उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

Perfume industry: इसेंशियल ऑयल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ईओएआई) के बैनर तले कन्नौज में जुटे स्थानीय और देश भर के सुगंध कारोबारियों ने विदेशी के साथ ही देशी बाजार को महत्वपूर्ण बताते हुए यहां भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर दिया। विशेषज्ञ इत्र एवं एसेंशियल ऑयल के भविष्य पर चर्चा करने, बाजार की संभावनाओं को तलाशने तथा नियामक चिंताओं को दूर करने कन्नौज में आयोजित इस वर्कशाप में शामिल हुए। विशेषज्ञों ने कहा कि परंपरागत इस्तेमाल के अलावा भी यहां के इत्र व सुगंधित तेल के लिए फार्मा व फूड इंडस्ट्री में बजारा तलाशना चाहिए।

वर्कशाप को संबोधित करते हुए कन्नौज के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि यहां के इत्र व सुगंधित तेलों का निर्यात सालाना आधार पर 55-60 करोड़ रुपये का है। वहीं, देशी बाजार में इसकी 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि विदेशों के साथ ही साथ बल्कि उससे भी ज्यादा घरेलू बाजार में संभावनाएं हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि कन्नौज में तैयार हो चुके इत्र पार्क में बड़ी तादाद में निवेशक रुचि दिखा रहे हैं। योगी सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के दोनों किनारों पर औद्योगिक गलियारा विकसित करने की योजना पर काम शुरू किया है। बेहतर कनेक्टिविटी के चलते इस गलियारे में देश के बाकी हिस्सों के इत्र व सुगंधित तेलों के निर्माता अपनी इकाई लगा सकेंगे। कन्नौज के इत्र पार्क में अब तक 24 उद्यमियों को भूखंड का आवंटन किया जा चुका है।

Also read: UP: दुबई की थाली में अब पीलीभीत की सब्जियां, निर्यात की पहली खेप रवाना

उन्होंने कहा कि अभी कन्नौज के इत्र व सुगंधित तेलों का अधिकांश प्रयोग तम्बाकू व पान मसाला उद्योग में होता है। जबकि इसे फार्मा, खाद्य प्रसंस्करण व सौंदर्य प्रसाधन उद्योग तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि लोगों की क्रय क्षमता बढ़ने के साथ ही परफ्यूम का उपयोग बढ़ रहा है और घरेलू बाजार में इत्र की खपत बढ़ने की असीम संभावना है।

वर्कशॉप में कन्नौज के इत्र एवं परफ्यूमर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश पाठक ने कहा कि हमारा उद्देश्य इनोवेशन को बढ़ावा देना तथा इस क्षेत्र में विकास के नए अवसर तलाशना है।

भारतीय एसेंशियल ऑयल संघ (ईओएआई) नोएडा के अध्यक्ष संजय वार्ष्णेय ने कहा कि वैश्विक एसेंशियल ऑयल बाजार में कन्नौज की महत्वपूर्ण भूमिका है। कन्नौज के फ्रेगरेंस एंड फ्लेवर डेवलपमेंट सेंटर (एफएफडीसी) के निदेशक एसवी शुक्ला ने कहा कि इस जिले में 350 से अधिक इत्र बनाने की इकाइयां कार्यरत हैं और देश में प्राकृतिक तरीकों से सुगंधित तेल बनाने का यह सबसे बड़ा केंद्र है।

Advertisement
First Published - August 20, 2024 | 7:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement