facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पेट्रोल पंप के कर्मचारी का 2000 रुपये का नोट लेने से इनकार, व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी

Advertisement
Last Updated- May 27, 2023 | 5:25 PM IST
Rs 2,000 notes deposit
PTI

राष्ट्रीय राजधानी के साउथ एक्सटेंशन पार्ट-वन स्थित एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी के 2000 रुपये का नोट लेने से इनकार करने पर उसके खिलाफ एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में कोटला पुलिस थाने को शुक्रवार को शिकायत मिली थी। अधिकारी ने बताया कि शिकायकर्ता ने कहा कि वह अपने स्कूटर में पेट्रोल भरवाने के लिए साउथ एक्सटेंशन पार्ट-वन स्थित एक पेट्रोल पंप पर गया और 400 रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारी को 2000 रुपये का नोट दिया, लेकिन उसने नोट लेने से इनकार कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि शिकायत की जांच की जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई को 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने का ऐलान किया था। रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को बैंक खातों में जमा कराने या बैंक में बदलने के लिए आम जनता को 30 सितंबर तक का समय दिया है।

Advertisement
First Published - May 27, 2023 | 5:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement