facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

20 फीसदी एथनॉल मिश्रित ईंधन बेचने वाले पेट्रोल पंप देशभर में होंगे: हरदीप सिंह पुरी

Advertisement

मंत्री ने कहा कि पेट्रोल में एथनॉल का मिश्रण 2013-14 में 1.53 प्रतिशत से मार्च, 2023 में लगभग 11.5 प्रतिशत हो गया है।

Last Updated- July 07, 2023 | 4:50 PM IST
hardeep singh puri

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि बीस प्रतिशत एथनॉल मिश्रण वाले ईंधन (ई-20) की खुदरा बिक्री के लिए 2025 तक पूरे देश में विशेष पेट्रोल पंप होंगे। ई-20 ईंधन में पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल का मिश्रण होता है।

पुरी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से उद्योग संगठन इंडियन मर्चेन्ट चैंबर (आईएमसी) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए कहा कि पहला ई-20 स्टेशन इस साल आठ फरवरी को शुरू हो गया। यह लक्षित समय अप्रैल से बहुत पहले था।

अभी तक इनकी संख्या 600 को पार कर चुकी है और 2025 तक यह पूरे देश में होंगे। उन्होंने कहा कि मंत्रालय इसी महीने एक वैश्विक जैव-ईंधन गठबंधन पेश करेगा।

ये भी पढ़ें: Diesel Sale in June: मॉनसून के आते ही जून में डीजल बिक्री घटी

मंत्री ने कहा कि पेट्रोल में एथनॉल का मिश्रण 2013-14 में 1.53 प्रतिशत से मार्च, 2023 में लगभग 11.5 प्रतिशत हो गया है। मात्रा के हिसाब से, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल 2013-14 में 38 करोड़ लीटर से बढ़कर 2021-22 में 433.6 करोड़ लीटर हो गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह, जैव-ईंधन बेचने वाले पेट्रोल पंपों की संख्या 2016-17 में लगभग 29,890 से लगभग तीन गुनी 67,640 हो गई है।

सरकार का लक्ष्य 2025 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण का है। सरकार लक्षित समय से पहले इसे 11.5 प्रतिशत कर चुकी है। सरकार ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिलाने के लक्षित समय को 2030 से पांच साल पहले कर 2025 किया है।

पेट्रोल में 10 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य भी लक्ष्य से पहले जून 2022 में किया गया है। पुरी ने कहा कि रूस और अन्य गैर-खाड़ी बाजारों से कच्चे तेल के बढ़ते आयात के साथ, देश ने आयात का दायरा भी बढ़ाया है। वित्त वर्ष 2006-07 में 27 देशों से आयात होता था, जो 2023 में बढ़कर 39 पहुंच गया है।

Advertisement
First Published - July 7, 2023 | 4:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement