facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ई-बसों के लिए भुगतान सुरक्षा प्रणाली तैयार करने की योजना

Advertisement

भुगतान सुरक्षा प्रणाली, बस निर्माताओं को आश्वस्ति देने में भी मदद करेगी जो ई-बस निविदाओं के लिए बोली लगाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे।

Last Updated- June 23, 2023 | 10:27 PM IST
Plan to set up payment security system for e-buses

अमेरिका और भारत ने एक भुगतान सुरक्षा प्रणाली तैयार करने की योजना की घोषणा की है जिसके जरिये भारत में ही बनी 10,000 इलेक्ट्रिक बसों को देश की सड़कों पर उतारने की सुविधा मिलेगी।

यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा के दौरान की गई। इसके जरिये ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने, सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार करने और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में विविधता लाने की भारत की कोशिशों को बढ़ावा मिलेगा।

व्हाइट हाउस ने गुरुवार देर रात जारी एक संयुक्त बयान में कहा, ‘राष्ट्रपति बाइडन और प्रधानमंत्री मोदी ने परिवहन क्षेत्र को कार्बन मुक्त रखने के महत्त्व पर जोर देते हुए उत्सर्जनरहित वाहनों की तैनाती में तेजी लाने के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सार्वजनिक और निजी फंडिंग को बढ़ावा देने के वास्ते निरंतर सहयोग की बात की है। इसके साथ ही स्थायी विमानन ईंधन सहित जैव ईंधन के विकास पर भी जोर दिया गया।’

इसके लिए, इस साल जुलाई में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन की शुरुआत होगी जिसमें अमेरिका एक संस्थापक सदस्य होगा। भुगतान सुरक्षा प्रणाली, बस निर्माताओं को आश्वस्ति देने में भी मदद करेगी जो ई-बस निविदाओं के लिए बोली लगाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे।

भुगतान सुरक्षा तंत्र के निर्माण से भारत को अपने परिवहन क्षेत्र को कार्बनरहित करने और वर्ष 2030 तक 40 प्रतिशत ई-बस का संचालन करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - June 23, 2023 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement