facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीएलआई ने बदली टेक्सटाइल क्षेत्र की तस्वीर, पैदा किए 30 हजार से ज्यादा रोजगार

Advertisement

PLI Textile Scheme: पीएलआई के तहत चयनित 91 कंपनियों ने किया 7,731 करोड़ का निवेश आकर्षित किया।

Last Updated- December 12, 2025 | 3:56 PM IST
PLI scheme

प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना टेक्सटाइल क्षेत्र में बदलाव ला रही है। इससे न केवल उत्पादन बढ़ रहा है, बल्कि हजारों की संख्या में नये रोजगार पैदा हो रहे हैं। इस योजना के तहत हजारों करोड़ रुपये का निवेश भी हुआ है। टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना 4 साल पहले शुरू की गई थी, जिसे विशेष रूप से मानव निर्मित फाइबर (MMF) परिधान, MMF कपड़ों के घरेलू उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 24 सितंबर, 2021 को अधिसूचित किया गया था।

इस योजना में कितनी कंपनियां और कितना निवेश किया?

कंपनियों ने टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए शुरू की गई पीएलआई योजना में रुचि दिखाई है और चार साल पहले शुरू हुई इस पीएलआई योजना में दर्जनों कंपनियां भाग ले चुकी हैं। कपड़ा मंत्रालय के मुताबिक इस साल सितंबर महीने तक इस योजना के तहत कुल 91 कंपनियों को चुना गया है। इन कंपनियों ने 7,731 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

पीएलआई ने टेक्सटाइल क्षेत्र में कितनों को दिया रोजगार?

पीएलआई योजना से टेक्सटाइल क्षेत्र में न केवल उत्पादन बढ़ रहा है, बल्कि इससे हजारों नये रोजगार पैदा हो रहे हैं। कपड़ा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार टेक्सटाइल क्षेत्र में पीएलआई योजना के तहत 30 सितंबर 2025 तक 30,838 रोजगार पैदा हुए हैं। इस योजना के तहत चुनी गई 91 कंपनियों का सालाना कारोबार 7,290 करोड़ रुपये है और इन कंपनियों ने 733 करोड़ रुपये का निर्यात किया है।

Also Read | वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की उम्र में ली आ​खिरी सांस

क्या है पीएलआई योजना?

पीएलआई योजना भारत सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य घरेलू मैन्युफैक्चरिंग (विनिर्माण) को बढ़ावा देना, आयात पर निर्भरता कम करना, रोजगार पैदा करना और भारत को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं का केंद्र बनाना है। जिसके तहत घरेलू कंपनियों को बेचे गए उत्पादों की बिक्री में वृद्धि के आधार पर वित्तीय प्रोत्साहन मिलते हैं। यह योजना इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कपड़ा, खाद्य प्रसंस्करण और सौर ऊर्जा जैसे 14 क्षेत्रों में लागू है। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के मुताबिक मार्च 2025 तक पीएलआई योजना ने 14 प्रमुख क्षेत्रों में 1.76 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया। इसके लाभार्थियों की ओर से की गई कुल बिक्री 16.5 लाख करोड़ को पार कर गई है। साथ ही शुभारंभ के बाद से इस योजना के तहत 12 लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा हुए हैं।

Advertisement
First Published - December 12, 2025 | 3:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement