facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीएम गतिशक्ति, लॉजिस्टिक नीति से कंपनियों को प्रतिस्पर्धी क्षमता सुधारने में मिलेगी मदद: Piyush Goyal

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 4:50 PM IST
Piyush Goyal

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान और लॉजिस्टिक नीति से कंपनियों को प्रतिस्पर्धी क्षमता सुधारने और देश में निवेश आकर्षित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीएम गतिशक्ति पोर्टल पर भूगर्भीय, पारिस्थितिकी और बुनियादी ढांचे से संबंधित विभिन्न आंकड़े उपलब्ध हैं।

फिलहाल वन, वन्यजीव अभयारण्य, नदियों, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल समेत अन्य के बारे में कई स्तरों पर करीब 1,300 आंकड़े उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि गतिशक्ति योजना न केवल बुनियादी ढांचा क्षेत्र में कमियों को दूर करेगी बल्कि स्कूल, नर्सिंग होम, अस्पताल जैसे सामाजिक बुनियादी ढांचे को लेकर योजना बनाने में मदद करेगी। मंत्री ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लिये लॉजिस्टिक लागत में कमी के लक्ष्य को हासिल करना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, ‘‘पीएम गतिशक्ति का अगर बेहतर तरीके से उपयोग किया गया, इससे लॉजिस्टिक लागत में उल्लेखनीय रूप से कमी लाने में मदद मिलेगी। सभी राजमार्गों, रेलवे, बंदरगाहों और हवाई अड्डों को गतिशक्ति पोर्टल पर चिह्नित किया गया है। इससे बेहतर संपर्क सुविधा के निर्माण और लॉजिस्टिक परिवेश पर सकारात्मक प्रभाव सृजित करने में मदद मिलेगी।’’

पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टरप्लान 13 अक्टूबर, 2021 को शुरू की गया। इसका मकसद लॉजिस्टिक लागत में कमी लाने के लिये एकीकृत बुनियादी ढांचा विकसित करना है।

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 4:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement