facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Kisan Yojana: 31 दिसंबर तक पूरा कर लें ये काम…वरना अटक जाएगी किसानों की 19वीं किस्त

Advertisement

PM Kisan Yojana: इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की मदद तीन बराबर किस्तों में दी जाती है।

Last Updated- December 22, 2024 | 12:32 PM IST
farmer
Representative Image

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 18वीं किस्त जारी कर किसानों को राहत दी थी। इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की मदद तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। 24 फरवरी 2019 को शुरू हुई यह योजना लाखों किसानों के जीवन में आर्थिक सहारा बनी है।

अब किसान उत्सुकता से 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, जो माना जा रहा है कि फरवरी में जारी हो सकती है। किसानों को इस किस्त से फिर राहत और नई उम्मीदें मिलने की आस है।

19वीं किस्त पाने के लिए किसानों को 31 दिसंबर से पहले फार्मर रजिस्ट्री करवाना अनिवार्य है। अगर समयसीमा के तहत किसान रजिस्ट्रेश नहीं करते तो उन्हें अगली किस्त नहीं मिलेगी।

पीएम किसान योजना में ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना में रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया बेहद आसान है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऐसे करें:

पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
‘फार्मर कॉर्नर’ पर क्लिक करें और ‘New Farmer Registration’ टैब चुनें।
आधार नंबर दर्ज करें, कैप्चा कोड भरें और अपना राज्य चुनें।
स्क्रीन पर आने वाले फॉर्म में अपनी जानकारी, बैंक अकाउंट डिटेल और खेत से जुड़ी जानकारी भरें।
सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका आवेदन दर्ज हो जाएगा।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन ऐसे कराएं:

नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं।
वहां अपनी जानकारी देकर योजना में आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इस सरल प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आप योजना के लाभार्थी बन सकते हैं।

फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को कई फायदे

अब किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि सुविधाओं का खजाना बन गई है। किसान सम्मान निधि की अगली किस्त हो या फसल बीमा का कवच, सब कुछ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनकी रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है।

फार्मर रजिस्ट्री के जरिए किसानों को प्राकृतिक आपदा राहत, बीज, खाद, और कृषि यंत्रों पर छूट मिलना पहले से आसान हो जाएगा। बैंक लोन और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) जैसी सुविधाओं का लाभ भी अब सीधे इसी रजिस्ट्री से जोड़ा गया है। यह पहल किसानों को आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

 

Advertisement
First Published - December 22, 2024 | 11:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement