facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीएम मोदी स्वच्छता अभियान में शामिल हुए, लोगों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की

Advertisement

महात्‍मा गांधी के स्‍वच्‍छ भारत के स्‍वप्‍न को पूरा करने के लिए, प्रधानमंत्री मोदी जी ने दो अक्‍टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी।

Last Updated- October 02, 2024 | 10:09 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को गांधी जयंती के मौके पर राजधानी दिल्ली में आयोजित एक स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वच्छ भारत की भावना को और मजबूत करने के लिए लोगों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मेरा आप सभी से आग्रह है कि आज आप भी अपने आसपास स्वच्छता से जुड़ी मुहिम का हिस्सा जरूर बनें। आपकी इस पहल से ‘स्वच्छ भारत’ की भावना और मजबूत होगी।’’

उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को देश में बेहतर स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण सामूहिक प्रयास करार दिया और इसे सफल बनाने में योगदान देने वालों को सलाम किया।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गांधी जयंती पर आज अपने युवा साथियों के साथ स्वच्छता आभियान का हिस्सा बना। मेरा आप सभी से आग्रह है कि आज आप भी अपने आसपास स्वच्छता से जुड़ी मुहिम का हिस्सा जरूर बनें। आपकी इस पहल से ‘स्वच्छ भारत’ की भावना और मजबूत होगी।’’

उन्होंने कहा कि आज स्वच्छ भारत के 10 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जो भारत को स्वच्छ बनाने और बेहतर स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण सामूहिक प्रयास है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन सभी को सलाम करता हूं जिन्होंने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए काम किया है ।’’

महात्‍मा गांधी के स्‍वच्‍छ भारत के स्‍वप्‍न को पूरा करने के लिए, प्रधानमंत्री मोदी जी ने दो अक्‍टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने इसके सफल कार्यान्वयन के लिए भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की थी।

Advertisement
First Published - October 2, 2024 | 10:09 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement