facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

अमेरिका, मिस्र की यात्रा से लौटने के बाद पीएम मोदी ने नड्डा से पूछा- ‘देश में क्या चल रहा है?’

Advertisement

पीएम मोदी अमेरिका और मिस्र की छह दिवसीय यात्रा के बाद रविवार देर रात स्वदेश लौटे।

Last Updated- June 26, 2023 | 9:34 AM IST
PM Modi in India

अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा से भारत लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और अन्य नेताओं से पूछा कि देश में क्या चल रहा है? PM Modiअमेरिका और मिस्र की छह दिवसीय यात्रा के बाद रविवार देर रात स्वदेश लौटे।

दिल्ली हवाई अड्डे पर नड्डा और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर दिल्ली के भाजपा सांसद हर्षवर्धन, हंस राज हंस और गौतम गंभीर के अलावा कई अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे।

हवाई अड्डे पर पार्टी नेताओं से मिलने पर प्रधानमंत्री ने उनसे क्या पूछा, इस बारे में सवाल किए जाने पर सांसद मनोज तिवारी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘उन्होंने (PM Modi) नड्डा जी से पूछा कि यहां कैसा चल रहा है और नड्डा जी ने उन्हें बताया कि पार्टी के नेता उनकी सरकार के नौ साल के ‘रिपोर्ट कार्ड’ के साथ लोगों तक पहुंच बना रहे हैं और देश खुश है।’’

वहीं, भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री ने पूछा कि देश में क्या चल रहा है और पार्टी के जन संपर्क कार्यक्रम की क्या स्थिति है? उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रधानमंत्री को इस संबंध में जानकारी दी।’’

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 9:34 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement