facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘नागरिक देवो भव’ पर जोर! मोदी बोले- अब बदलेगी शासन की सोच

Advertisement

लोकसेवकों से अपील- हर फैसले में नागरिक हित को रखें सबसे ऊपर

Last Updated- April 03, 2026 | 9:21 AM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने के लिए तेजी से बदलते समय के साथ शासन व्यवस्था को लगातार अद्यतन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रशासन का मूल मंत्र ‘नागरिक देवो भव:’ है और सार्वजनिक सेवा को नागरिकों की जरूरतों के प्रति अधिक सक्षम और संवेदनशील बनाने के लिए पुनर्गठित किया जा रहा है।

मोदी ने ‘साधना सप्ताह’ कार्यक्रम की शुरुआत पर एक वीडियो संदेश में कहा, ‘शासन को अब सही मायने में नागरिक-केंद्रित बनाकर एक नई पहचान दी जा रही है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि नागरिकों के जीवन की सुगमता और गुणवत्ता में सुधार के लिए शासन व्यवस्था ही मानदंड होनी चाहिए और उन्होंने लोक सेवकों से प्रतिदिन कुछ नया सीखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘हमारी शासन व्यवस्था यह सुनिश्चित करे कि नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में दिन-प्रतिदिन सुधार हो। यही हमारा सच्चा मानदंड है।’

प्रशासनिक संस्कृति में बुनियादी बदलाव की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पुरानी व्यवस्था में ‘अधिकारी’ होने पर अत्यधिक जोर दिया जाता था, जबकि आज देश का ध्यान पूरी तरह कर्तव्य भावना पर केंद्रित है। उन्होंने लोकसेवकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘हर निर्णय से पहले यदि आप यह सोचें कि आपका कर्तव्य क्या मांगता है, तो आपके निर्णयों का प्रभाव खुद कई गुना बढ़ जाएगा।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि तेजी से बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और उसे अपनी शासन प्रणाली को लगातार अद्यतन करते रहना होगा। लोकसेवकों को यह याद दिलाते हुए कि आम नागरिक के लिए स्थानीय सरकारी दफ्तर ही पूरे शासन का चेहरा होता है, मोदी ने कहा कि अधिकारियों की कार्यशैली और व्यवहार लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं में जनता के विश्वास को सीधे प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम जो भी करें, जिस भी स्तर पर करें, हमें उस विश्वास की रक्षा करनी चाहिए, यही हमारे लोकतंत्र की नींव है।’

भारत की संघीय व्यवस्था का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि देश की सफलता उसके सभी राज्यों की सामूहिक सफलता है। उन्होंने ‘अग्रणी राज्य’, ‘पिछड़े राज्य’ और ‘बीमारू राज्य’ जैसी पुरानी श्रेणियों को समाप्त करने की आवश्यकता पर भी बल दिया और समन्वित प्रयासों के माध्यम से राज्यों के बीच की खाई को पाटने की बात कही।

मोदी ने कहा, ‘हमें अलग-अलग खांचों को तोड़कर बेहतर समन्वय, साझा समझ और समग्र सरकार के दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ना होगा, तभी हर मिशन सफल होगा।’ मोदी ने तेज आर्थिक विकास, आधुनिक बुनियादी ढांचे, तकनीक के उपयोग और बड़े कौशलयुक्त कार्यबल की आवश्यकता को ‘विकसित भारत’ के व्यापक लक्ष्य से जोड़ा और कहा कि इन उद्देश्यों को हासिल करने में सार्वजनिक संस्थानों और लोकसेवकों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा, ‘आज का भारत आकांक्षाओं से भरा हुआ है। हर नागरिक के अपने सपने और लक्ष्य हैं, और हम सभी की जिम्मेदारी है कि उन्हें पूरा करने के लिए अधिकतम सहयोग प्रदान करें।’

प्रधानमंत्री ने लोकसेवकों को अपने वर्तमान कार्य को भविष्य के व्यापक संदर्भ में देखने के लिए प्रेरित किया और यह सोचने की चुनौती दी कि उनके व्यक्तिगत निर्णय लाखों लोगों के जीवन को कैसे प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम (लोकसेवक) जो काम कर रहे हैं, उसका देश की विकास यात्रा पर क्या प्रभाव पड़ेगा? हमारे एक फैसले से कितने नागरिकों के जीवन में बदलाव आ सकता है? हमारा व्यक्तिगत परिवर्तन कैसे संस्थागत परिवर्तन बन सकता है? ये प्रश्न हमारे हर प्रयास का मार्गदर्शन करें। मैं अपने अनुभव से कह सकता हूं कि इसे हासिल करने के लिए काफी ऊर्जा की आवश्यकता होती है।’ भाषा

Advertisement
First Published - April 3, 2026 | 9:21 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement