facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने हुब्बल्लि में दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म को राष्ट्र को समर्पित किया

Advertisement
Last Updated- March 12, 2023 | 11:27 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्लि स्टेशन पर ‘दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म’ राष्ट्र को समर्पित किया। अधिकारियों ने कहा कि इस उपलब्धि को हाल ही में ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ द्वारा मान्यता दी गई है। उन्होंने कहा कि 1,507 मीटर लंबा प्लेटफॉर्म लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

मोदी ने एक कार्यक्रम में क्षेत्र में संपर्क बढ़ाने के लिए होसपेटे-हुब्बल्लि-तिनाईघाट खंड के विद्युतीकरण और उन्नत होसपेटे स्टेशन को भी राष्ट्र को समर्पित किया। अधिकारियों ने बताया कि 530 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित, विद्युतीकरण परियोजना विद्युत कर्षण पर निर्बाध ट्रेन संचालन प्रदान करती है। पुनर्विकसित होसपेटे स्टेशन यात्रियों को सुविधाजनक और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा। स्टेशन को हम्पी स्मारकों के समान डिजाइन किया गया है।

प्रधानमंत्री ने हुब्बल्लि-धारवाड़ स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत लगभग 520 करोड़ रुपये है। मोदी ने जयदेव अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र की भी आधारशिला रखी। इसे 250 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में जल आपूर्ति को और बढ़ाने के लिए, प्रधानमंत्री ने धारवाड़ बहु ग्राम जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखी जिसे 1,040 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा।

उन्होंने तकरीबन 150 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली तुप्पारीहल्ला बाढ़ क्षति नियंत्रण परियोजना की आधारशिला भी रखी। परियोजना का मकसद बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करना है।

Advertisement
First Published - March 12, 2023 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement