facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप टैरिफ पर PM Modi का बड़ा बयान- किसानों और मछुआरों के लिए भारी कीमत चुकाने को तैयार

Advertisement

PM Modi reaction on Trump Tariff: पीएम मोदी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ दर बढ़ाकर 50 फीसदी कर दी है।

Last Updated- August 07, 2025 | 10:48 AM IST
pm modi
PM मोदी गुरुवार को एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोल रहे थे। (Image: PTI)

PM Modi first reaction on Trump Tariff: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को कहा कि भारत अपने कृषि हितों की रक्षा के लिए भारी कीमत चुकाने को तैयार है और वह स्वयं इसके लिए तैयार हैं। पीएम मोदी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ दर बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया है। यह इस मुद्दे पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया है।

यह भी पढ़ें: Trump Chip Tariff: अमेरिका में नहीं बनी तो चिप्स पर 100% टैक्स, जानिए कौन बचा कौन फंसा

एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारे लिए हमारे किसानों का हित सर्वोपरि है। भारत कभी भी किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगा। मैं जानता हूं कि इसके लिए हमें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और मैं इसके लिए तैयार हूं। भारत इसके लिए तैयार है…”

ट्रंप टैरिफ की पहली किस्त आज से लागू

ट्रंप की ओर से भारत से रूसी तेल आयात पर टैरिफ दर 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने के बाद पीएम मोदी का यह पहला बयान आया है। ट्रंप टैरिफ की 25 फीसदी टैरिफ की पहली किस्त 7 अगस्त से प्रभावी हो गई है, जबकि दूसरी 25 फीसदी की दर 27 अगस्त से लागू हो जाएगी।

बुधवार को ट्रंप ने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर कर भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाकर 50% कर दिया। व्हाइट हाउस की ओर से जारी इस आदेश में ट्रंप ने दावा किया कि रूस से भारत का प्रत्यक्ष या परोक्ष तेल आयात अमेरिका के लिए “असामान्य और असाधारण खतरा” है।

ट्रंप टैरिफ को MEA ने अनुचित, अन्यायपूर्ण और अविवेकपूर्ण कहा

इस संबंध में विदेश मंत्रालय (MEA) ने बुधवार को आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, “अमेरिका ने हाल के दिनों में भारत के रूस से तेल आयात को निशाना बनाया है। हमने पहले ही इन मुद्दों पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, जिसमें यह भी शामिल है कि भारत का आयात बाजार कारकों पर आधारित है और इसका मकसद 140 करोड़ भारतीयों की एनर्जी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।”

भारत ने अमेरिका के कदम को “अनुचित, अन्यायपूर्ण और अविवेकपूर्ण” करार दिया और कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए “हर आवश्यक कदम उठाएगा।”

Advertisement
First Published - August 7, 2025 | 10:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement