facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Modi France Visit: फ्रांस के दौरे पर पीएम मोदी, 14 जुलाई को इस खास परेड में होंगे शामिल

Advertisement

पीएम मोदी की यह यात्रा बेहद खास है क्योंकि वह पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति मैक्रों के साथ शामिल होंगे।

Last Updated- July 13, 2023 | 9:22 AM IST
PM Modi France Visit: PM Modi on tour of France, will be involved in this special parade on 14th July
PMO India

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी फ्रांस की यात्रा (France Visit) द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस रवाना होने से पहले अपने प्रस्थान बयान में कहा कि उनकी यह यात्रा बेहद खास है क्योंकि वह पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति मैक्रों के साथ शामिल होंगे।

भारतीय सेना के तीनों सेवाओं की एक टुकड़ी भी होगी शामिल

इसमें भारतीय सेना के तीनों सेवाओं की एक टुकड़ी भी हिस्सा ले रही है। भारतीय सशस्त्र बलों की 269 सदस्यीय तीनों सेनाओं की टुकड़ी दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमानों में सवार होकर गुरुवार को पेरिस के लिए रवाना हुई थी। इसमें फ्रांसिसी लड़ाकू विमानों के साथ भारतीय वायु सेना के कम से कम तीन राफेल लड़ाकू विमान भी हिस्सा लेंगे।

Also read: PM Modi France Visit: PM Modi के फ्रांस दौरे में रक्षा समझौते संभव, bastille day parade में होंगे शामिल

हमारी रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलेगी- पीएम मोदी

इस बात पर जोर देते हुए कि इस वर्ष भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ है, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश गहरे विश्वास व प्रतिबद्धता के साथ रक्षा, अंतरिक्ष, व्यापार, निवेश, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में निकटता से सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी मिलकर काम करते हैं।’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 जुलाई को फ्रांस की यात्रा पर रहेंगे।

Advertisement
First Published - July 13, 2023 | 9:22 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement