facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्वतंत्रता आंदोलन में आदिवासियों के योगदान की अनदेखी: पीएम मोदी

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब हम जनजातीय गौरव वर्ष की शुरुआत कर रहे हैं तब यह समझना भी बहुत जरूरी है कि आयोजन की आवश्यकता क्यों हुई।

Last Updated- November 15, 2024 | 11:15 PM IST
Contribution of tribals in freedom movement ignored: PM Modi स्वतंत्रता आंदोलन में आदिवासियों के योगदान की अनदेखी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि देश में कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों ने स्वतंत्रता आंदोलन में आदिवासी नेताओं के योगदान को कमतर आंकने का प्रयास किया, ताकि ‘केवल एक पार्टी और एक परिवार को श्रेय मिल सके।’

वह महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बिहार की राजधानी पटना से लगभग 200 किलोमीटर दूर जमुई जिले के खैरा गांव में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज जब हम जनजातीय गौरव वर्ष की शुरुआत कर रहे हैं तब यह समझना भी बहुत जरूरी है कि आयोजन की आवश्यकता क्यों हुई। यह इतिहास के एक बहुत बड़े अन्याय को दूर करने का एक ईमानदार प्रयास है। आजादी के बाद आदिवासी समाज के योगदान को इतिहास में वह स्थान नहीं दिया गया जिसका मेरा आदिवासी समाज हकदार था।’

उन्होंने कहा, ‘इन अति पिछड़ी आदिवासी जनजातियों की पहले की सरकारों ने कोई परवाह ही नहीं की थी। इनके जीवन से मुश्किलें कम करने के लिए ही हमारी सरकार ने 24,000 करोड़ रुपये की पीएम- जनमन योजना शुरू की है।

भारतीय वायुसेना के विशेष विमान में गड़बड़ी की वजह से शुक्रवार को झारखंड के देवघर हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी करीब दो घंटे तक फंसे रहे। बाद में वह दूसरे विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

सराय काले खां आईएसबीटी चौक का नाम बिरसा मुंडा पर

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को घोषणा की कि सराय काले खां आईएसबीटी के बाहर के चौक का नाम बदलकर आदिवासी नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा पर रख दिया गया है। खट्टर ने यह घोषणा दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में सराय काले खां अंतरराज्यीय बस टर्मिनस के पास बांसेरा उद्यान में आयोजित एक कार्यक्रम में की।

Advertisement
First Published - November 15, 2024 | 11:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement