facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Modi in MP : प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश को दी कई विकास परियोजनाओं की सौगात

Advertisement
Last Updated- April 24, 2023 | 4:15 PM IST

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पंचायत स्तर पर सार्वजनिक खरीद के लिए एकीकृत ई-ग्राम स्वराज और जीईएम (सरकारी ई-मार्केटप्लेस) पोर्टल का उद्घाटन किया तथा ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखने सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरूआत की।

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण, शिलान्यास एवं शुरूआत की और तीन ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई।

रीवा के एसएएफ मैदान में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में शामिल हुए मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 4.11 लाख हितग्राहियों को वर्चुअल माध्यम से उनके नवनिर्मित घरों में गृह प्रवेश भी कराया।

साथ ही प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन की 7853 करोड़ रूपये लागत की पांच बड़ी जल-प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास भी किया। मोदी ने 2300 करोड़ रूपये से अधिक की लागत वाली रेल परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास एवं शुरूआत भी की।

जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया उनमें मध्यप्रदेश में रेल नेटवर्क के शत-प्रतिशत विद्युतीकरण के साथ-साथ दोहरीकरण और विद्युतीकरण परियोजनाएँ शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने ग्वालियर स्टेशन के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखी और तीन ट्रेनों को हरी झण्डी दिखाते हुए उनकी शुरूआत की।

Advertisement
First Published - April 24, 2023 | 4:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement