facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीएम मोदी ने असम को दी ₹6,300 करोड़ की स्वास्थ्य और इन्फ्रा परियोजनाओं की सौगात

Advertisement

पीएम मोदी ने असम को ₹6,300 करोड़ की परियोजनाएं दीं और कहा, विकसित भारत में उत्तर-पूर्व की अहम भूमिका होगी।

Last Updated- September 14, 2025 | 2:39 PM IST
PM Modi
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के दर्रांग जिले के मंगालदोई में 6,300 करोड़ रुपये से अधिक की स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

इस मौके पर पीएम मोदी ने दर्रांग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और जीएनएम स्कूल के निर्माण की शुरुआत की। अधिकारियों के मुताबिक, इन स्वास्थ्य परियोजनाओं में लगभग 570 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 2.9 किलोमीटर लंबे नरेंगी-कुरुवा पुल (लगभग 1,200 करोड़ रुपये लागत) और 118.5 किलोमीटर लंबे गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना की भी आधारशिला रखी। इस रिंग रोड की अनुमानित लागत 4,530 करोड़ रुपये है और यह असम के कामरूप व दर्रांग जिलों को मेघालय के री भोई जिले से जोड़ेगी।

पीएम मोदी दिन में बाद में गोलाघाट जिले स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने बांस-आधारित इथेनॉल प्लांट और 7,230 करोड़ रुपये की लागत वाले पेट्रो फ्लुइडाइज्ड कैटेलिटिक क्रैकर यूनिट का भी उद्घाटन करेंगे।

मोदी शनिवार शाम को असम पहुंचे थे और उन्होंने वहां भारत रत्न भूूपेन हजारिका की जन्‍म शताब्दी समारोह में भी हिस्सा लिया।

विकसित भारत में उत्तर-पूर्व की भूमिका

दर्रांग में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में उत्तर-पूर्व की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश मिलकर आगे बढ़ रहा है और युवाओं के लिए विकसित भारत सपना भी है और संकल्प भी। पीएम ने कहा कि 21वीं सदी उत्तर-पूर्व की है और यहां के राज्यों के चमकने का समय आ गया है।

कनेक्टिविटी से बदलेगी तस्वीर

मोदी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए कनेक्टिविटी जरूरी है। हमारी सरकार उत्तर-पूर्व में सड़क, रेलवे और हवाई सेवाओं का विस्तार कर रही है। इससे लोगों की जिंदगी आसान होगी और उज्जवल भविष्य की राह खुलेगी।

कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस उन्हें जितनी चाहे गालियां दे, लेकिन वे भगवान शिव के भक्त हैं और सब सह लेते हैं। लेकिन किसी का अपमान वह बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने लोगों से पूछा कि भूपेन दा को भारत रत्न देने का फैसला सही था या गलत।

आतंकवाद पर कांग्रेस को घेरा

मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब देश आतंकवाद से पीड़ित था और कांग्रेस चुप रही। आज हमारी सेना पाकिस्तान में ऑपरेशन कर आतंक का सफाया करती है, लेकिन कांग्रेस सेना के साथ खड़ी होने की बजाय पाकिस्तान और आतंकियों के एजेंडे को आगे बढ़ाती है।

अवैध घुसपैठ का मुद्दा

पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लिए वोट बैंक सबसे अहम है। देशहित की उसे कोई चिंता नहीं। अब वह घुसपैठियों की भी रक्षक बन चुकी है। पहले सत्ता में रहते हुए उसने घुसपैठ को बढ़ावा दिया और अब चाहती है कि यही घुसपैठिए भारत का भविष्य तय करें।

Advertisement
First Published - September 14, 2025 | 2:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement