facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM मोदी ने गुजरात में ₹3300 करोड़ के प्लांट का किया उद्घाटन, सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए बड़ा कदम

Advertisement

यह सेमीकंडक्टर असेंबली, पैकेजिंग और टेस्टिंग जैसे कामों के लिए बनाई गई है और चिप निर्माण की प्रक्रिया का अहम हिस्सा है।

Last Updated- March 31, 2026 | 4:03 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के साणंद में केयन्स सेमिकॉन की आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट (OSAT) प्लांट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्लांट का कमर्शियल ऑपरेशन भी शुरू हो गया।

प्रधानमंत्री ने राज्य के दौरे के दौरान इस प्लांट का उद्घाटन किया और प्लांट के इंफ्रास्ट्रक्चर तथा चल रहे कार्यों की समीक्षा भी की। साणंद इकाई को करीब 3,300 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित किया गया है।

यह सेमीकंडक्टर असेंबली, पैकेजिंग और टेस्टिंग जैसे कामों के लिए बनाई गई है और चिप निर्माण की प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। यह प्लांट केंद्र सरकार की ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ के तहत देश में इस क्षेत्र की क्षमताओं को बढ़ाने की व्यापक योजना का हिस्सा है।

उद्घाटन के साथ शुरू हुआ काम

प्लांट में कमर्शियल उत्पादन शुरू हो गया है। इसमें एडवांस्ड इंटेलिजेंट पावर मॉड्यूल (IPM) का निर्माण किया जाएगा। यह देश के सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।

आईपीएम ऑटोमोबाइल और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए बेहद जरूरी कंपोनेंट हैं, जो कॉम्पैक्ट, कुशल और भरोसेमंद पावर स्विचिंग सिस्टम प्रदान करते हैं। प्रत्येक मॉड्यूल में 17 चिप्स होते हैं और इनकी सप्लाई कैलिफोर्निया स्थित अल्फा एंड ओमेगा सेमीकंडक्टर (AOS) को की जाएगी। प्लांट के सभी चरण पूरे होने पर इसकी उत्पादन क्षमता प्रति दिन 63.3 लाख यूनिट तक पहुंच जाएगी।

PM मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा, ”यह भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है कि गुजरात के साणंद में केयन्स सेमिकॉन की ओसैट प्लांट का उद्घाटन हुआ है। इससे भविष्य की तकनीकों और इनोवेशन में भारत के अग्रणी बनने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।”

उन्होंने कहा, ”भारत का सेमीकंडक्टर उद्योग अलग-अलग राज्यों में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इससे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं। अब हम इन प्रयासों को और विस्तार देने के लिए सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 पर काम कर रहे हैं।”

Advertisement
First Published - March 31, 2026 | 3:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement